HomeBiharChapraजनता के दरबार में डीएम: 59 फरियादें सुनीं, त्वरित कार्रवाई के निर्देश

जनता के दरबार में डीएम: 59 फरियादें सुनीं, त्वरित कार्रवाई के निर्देश

जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने आज कुल 59 फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके त्वरित निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। जनता दरबार में आए अधिकांश मामले राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग से जुड़े पाए गए, जिन पर प्राथमिकता के साथ कार्रवाई सुनिश्चित करने का आदेश दिया गया।

छपरा, 04 मई: “सबका सम्मान, जीवन आसान” के संकल्प के साथ सारण जिला प्रशासन द्वारा प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को आयोजित होने वाले “जनता के दरबार में जिलाधिकारी” कार्यक्रम में आज आमलोगों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी पहल की गई।

जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने आज कुल 59 फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके त्वरित निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। जनता दरबार में आए अधिकांश मामले राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग से जुड़े पाए गए, जिन पर प्राथमिकता के साथ कार्रवाई सुनिश्चित करने का आदेश दिया गया।

एकमा के एक आवेदक ने जमीन की मापी आवेदन के बावजूद नहीं होने की शिकायत की, जिस पर जिलाधिकारी ने अंचलाधिकारी एकमा को अविलंब मापी कराने का निर्देश देते हुए स्वयं मामले की सुनवाई करने का निर्णय लिया।

वहीं, मकेर के एक अन्य आवेदक ने बंदोबस्त पर्चे की जमीन पर दखल-कब्जा दिलाने की मांग की। इस पर अंचलाधिकारी मकेर को तत्काल कार्रवाई का निर्देश दिया गया।

नयागांव थाना क्षेत्र की एक महिला ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने का अनुरोध किया, जिस पर जिलाधिकारी ने उप विकास आयुक्त को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

सोनपुर के एक मामले में गलत वंशावली के आधार पर खतीयानी जमीन की बिक्री और दाखिल-खारिज की शिकायत सामने आई। जिलाधिकारी ने भूमि सुधार उपसमाहर्ता, सोनपुर को निर्देश दिया कि दाखिल-खारिज अपील वाद के माध्यम से मामले की विधिवत सुनवाई सुनिश्चित की जाए।

इसके अतिरिक्त अन्य सभी आवेदनों पर भी त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित विभागों को समस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए गए। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जनता दरबार के माध्यम से आम नागरिकों की समस्याओं का पारदर्शी और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments