HomeBiharChapraपंचायत तक पहुंचेगा समाधान: 19 मई से सारण में ‘सहयोग शिविर’ की...

पंचायत तक पहुंचेगा समाधान: 19 मई से सारण में ‘सहयोग शिविर’ की शुरुआत

जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव के निर्देश पर इस संबंध में सभी जिला, अनुमंडल एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित कर विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई। शिविरों की प्रभावी निगरानी के लिए राज्य स्तर से तीन वरीय पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है, जबकि प्रत्येक प्रखंड के लिए नोडल अधिकारियों की भी नियुक्ति की गई है।

छपरा 04 मई: बिहार सरकार की नई पहल के तहत सारण जिला प्रशासन द्वारा आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान और सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे पंचायत स्तर तक पहुंचाने के उद्देश्य से 19 मई 2026 से जिले भर में ‘सहयोग शिविर’ का आयोजन शुरू किया जा रहा है।

इस पहल का मुख्य उद्देश्य विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतों एवं आवेदनों का एक ही स्थान पर समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करना है, साथ ही लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर उनका लाभ सुलभ कराना भी है।

जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव के निर्देश पर इस संबंध में सभी जिला, अनुमंडल एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित कर विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई। शिविरों की प्रभावी निगरानी के लिए राज्य स्तर से तीन वरीय पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है, जबकि प्रत्येक प्रखंड के लिए नोडल अधिकारियों की भी नियुक्ति की गई है।

हर महीने दो बार लगेगा शिविर

सहयोग शिविर का आयोजन प्रत्येक महीने के पहले एवं तीसरे मंगलवार को किया जाएगा। हर निर्धारित दिन प्रत्येक प्रखंड के दो-दो पंचायतों में शिविर आयोजित होंगे, जहां जिला, अनुमंडल एवं प्रखंड स्तर के अधिकारी उपस्थित रहकर ऑन-द-स्पॉट समाधान सुनिश्चित करेंगे।

30 दिन पहले से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

शिविर की तिथि से 30 दिन पूर्व ही संबंधित पंचायतों में आवेदन लेना शुरू कर दिया जाएगा। इसके लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) द्वारा कार्यपालक सहायक एवं अन्य कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। आवेदकों से आवेदन की दो प्रतियां ली जाएंगी, जिसमें एक प्रति रसीद के रूप में उन्हें वापस दी जाएगी।

निगरानी और जिम्मेदारी तय

हर पंचायत में आयोजित शिविर की अध्यक्षता एक वरीय जिला स्तरीय पदाधिकारी करेंगे। नोडल अधिकारी आवेदन प्राप्ति से लेकर उसके निष्पादन और रिपोर्टिंग तक की पूरी प्रक्रिया की निगरानी करेंगे।

कई विभागों की सेवाएं एक जगह

इन शिविरों में राजस्व, भूमि सुधार, सामाजिक सुरक्षा, पंचायती राज, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, जलापूर्ति समेत विभिन्न विभागों से संबंधित मामलों का निष्पादन किया जाएगा। शिविर स्थल पर बैठने, पेयजल और अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी।

प्रचार-प्रसार पर जोर

जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि इस पहल का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें।

निर्धारित तिथियों पर पंचायतवार आयोजन

19 मई एवं 02 जून 2026 को सभी प्रखंडों की चयनित पंचायतों में शिविर आयोजित किए जाएंगे, जहां पूर्व में प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध समाधान प्रस्तुत किया जाएगा।

जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अपने-अपने क्षेत्र में आयोजित सहयोग शिविर में भाग लेकर अपनी समस्याओं का त्वरित समाधान प्राप्त करें और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाएं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments