छपरा 5 मई 2026: सारण जिले के परसा थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। 20 वर्षों से फरार चल रहे एक वांछित लाल वारंटी को देर रात छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस के अनुसार, दिनांक 03/04 मई 2026 की रात्रि परसा थानान्तर्गत विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया। इसी क्रम में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी प्रदीप कुमार सिंह को उसके गांव भगवानपुर से दबोच लिया गया। वह स्वर्गीय बनारस सिंह का पुत्र है और परसा थाना क्षेत्र का निवासी है।
बताया जा रहा है कि आरोपी पिछले दो दशकों से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था और उसके खिलाफ वारंट लंबित था। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने सटीक कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार करने में सफलता पाई।
इस कार्रवाई में परसा थाना के थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सक्रिय भूमिका निभाई। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है।



