HomeCrimeशराब माफिया के नेटवर्क पर चोट, सारण पुलिस ने पकड़ी करोड़ों की...

शराब माफिया के नेटवर्क पर चोट, सारण पुलिस ने पकड़ी करोड़ों की खेप

वाहन चेकिंग के दौरान संदिग्ध DCM ट्रक को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखकर चालक भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन पुलिस बल की तत्परता से उसे मौके पर ही दबोच लिया गया। पूछताछ और तलाशी के दौरान ट्रक में छिपाकर रखी गई 1589.60 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई।

छपरा, 15 जून 2026। सारण पुलिस ने शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अवतारनगर थाना क्षेत्र में भारी मात्रा में विदेशी शराब से लदे एक DCM ट्रक को पकड़ लिया। इस कार्रवाई में 1589.60 लीटर विदेशी शराब, एक DCM ट्रक और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है, जबकि राजस्थान के दो कथित तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस के अनुसार, 14 जून को मद्यनिषेध टीम, बिहार पटना से गुप्त सूचना मिली थी कि एक DCM ट्रक में भारी मात्रा में विदेशी शराब लोड कर डोरीगंज के रास्ते दिघवारा की ओर ले जाई जा रही है। सूचना मिलते ही अवतारनगर थाना पुलिस ने क्षेत्र में सघन वाहन जांच अभियान शुरू किया।

वाहन चेकिंग के दौरान संदिग्ध DCM ट्रक को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखकर चालक भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन पुलिस बल की तत्परता से उसे मौके पर ही दबोच लिया गया। पूछताछ और तलाशी के दौरान ट्रक में छिपाकर रखी गई 1589.60 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पायलट गुर्जर उर्फ देवेन्द्र गुर्जर तथा राजेश गुर्जर, दोनों निवासी टोंक (राजस्थान) के रूप में हुई है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि ट्रक में भारी मात्रा में शराब लदी हुई थी जिसे बिहार में सप्लाई किया जाना था।

इस मामले में अवतारनगर थाना कांड संख्या-206/26 दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अब पूछताछ के आधार पर शराब तस्करी के पूरे नेटवर्क, सप्लाई चेन और इसमें शामिल अन्य तस्करों की पहचान करने में जुटी है।

बरामद सामान

विदेशी शराब – 1589.60 लीटर
DCM ट्रक – 01
मोबाइल फोन – 01

गिरफ्तार आरोपी

पायलट गुर्जर उर्फ देवेन्द्र गुर्जर, जिला टोंक (राजस्थान)
राजेश गुर्जर, जिला टोंक (राजस्थान)

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि “नशा मुक्त सारण” अभियान के तहत शराब तस्करों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और अवैध कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments