HomeBiharChapraNH-19 पर प्रशासन का बड़ा एक्शन: 50 अवैध वाहन हटाए गए, चालकों...

NH-19 पर प्रशासन का बड़ा एक्शन: 50 अवैध वाहन हटाए गए, चालकों पर भी हुई कार्रवाई

जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि राष्ट्रीय राजमार्गों और अन्य प्रमुख सड़कों के राइट ऑफ वे में किसी भी प्रकार की अवैध पार्किंग को किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा और निर्बाध यातायात सुनिश्चित करने के लिए ऐसे अभियान नियमित रूप से जारी रहेंगे।

छपरा, 17 जून 2026। राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर यातायात व्यवस्था को सुचारु और सुरक्षित बनाने के लिए जिला प्रशासन ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध पार्किंग के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। झंगा चौक, डोरीगंज से मेथवलिया चौक तक सड़क के राइट ऑफ वे (ROW) में खड़े करीब 50 वाहनों को हटाया गया तथा संबंधित वाहन चालकों और संचालकों के विरुद्ध शमन की कार्रवाई की गई।

जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव के निर्देश पर जिला परिवहन पदाधिकारी के नेतृत्व में सहायक जिला परिवहन पदाधिकारी, मोटरयान निरीक्षक एवं प्रवर्तन अवर निरीक्षक (ESI) की संयुक्त टीम ने यह अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े ट्रक, मालवाहक एवं अन्य वाहनों को हटाकर मार्ग को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।

प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर अवैध पार्किंग के कारण न केवल यातायात बाधित होता है, बल्कि सड़क दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ जाती है। इसी को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन लगातार निगरानी कर रहा है और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठा रहा है।

जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि राष्ट्रीय राजमार्गों और अन्य प्रमुख सड़कों के राइट ऑफ वे में किसी भी प्रकार की अवैध पार्किंग को किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा और निर्बाध यातायात सुनिश्चित करने के लिए ऐसे अभियान नियमित रूप से जारी रहेंगे।

जिला प्रशासन ने वाहन मालिकों, परिवहन संचालकों एवं आम नागरिकों से अपील की है कि वे केवल निर्धारित स्थलों पर ही वाहन पार्क करें तथा सड़क की भूमि और राइट ऑफ वे का अतिक्रमण न करें, ताकि सभी के लिए सुरक्षित और सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।

“सड़क पर अवैध कब्जा नहीं, सुरक्षित यातायात हमारी प्राथमिकता” — जिला प्रशासन।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments