HomeBiharChapraसारण में नीलाम पत्र वादों के त्वरित निष्पादन पर जोर, जिलाधिकारी ने...

सारण में नीलाम पत्र वादों के त्वरित निष्पादन पर जोर, जिलाधिकारी ने दिए सख्त निर्देश

जिलाधिकारी ने सभी बैंकों के प्रतिनिधियों को निर्देश दिया कि वे एक सप्ताह के भीतर संबंधित नीलाम पत्र पदाधिकारियों के साथ बैठक कर पंजी-9 एवं पंजी-10 का मिलान सुनिश्चित करें। इससे लंबित वादों की वास्तविक संख्या का सही आकलन कर प्रभावी कार्रवाई की जा सकेगी।

छपरा, 2 जुलाई। सारण के जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने गुरुवार को अपर समाहर्ता, सभी जिला स्तरीय नीलाम पत्र पदाधिकारियों एवं अंचल अधिकारियों के साथ नीलाम पत्र वादों की समीक्षात्मक बैठक कर लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन पर बल दिया। बैठक में अधिक राशि से जुड़े वादों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने का निर्देश दिया गया, ताकि राजस्व वसूली की प्रक्रिया में तेजी लाई जा सके।

जिलाधिकारी ने सभी बैंकों के प्रतिनिधियों को निर्देश दिया कि वे एक सप्ताह के भीतर संबंधित नीलाम पत्र पदाधिकारियों के साथ बैठक कर पंजी-9 एवं पंजी-10 का मिलान सुनिश्चित करें। इससे लंबित वादों की वास्तविक संख्या का सही आकलन कर प्रभावी कार्रवाई की जा सकेगी।

बैठक के दौरान जिन नीलाम पत्र पदाधिकारियों द्वारा वादों के निष्पादन में अपेक्षित प्रगति नहीं की जा रही है, उन्हें अर्द्धसरकारी पत्र जारी कर स्थिति स्पष्ट करने का निर्देश दिया गया। साथ ही लंबित वारंटों की सूची वरीय पुलिस अधीक्षक को उपलब्ध कराने को कहा गया, ताकि वारंटों के निष्पादन में तेजी लाई जा सके।

जिलाधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया कि जिन बैंकों द्वारा नीलाम पत्र संबंधी मामलों में अपेक्षित सहयोग नहीं किया जा रहा है, उनके विरुद्ध लिखित प्रतिवेदन भेजा जाए, ताकि संबंधित बैंकों के खिलाफ आवश्यक प्रशासनिक कार्रवाई की जा सके।

बैठक में नीलाम पत्र वादों के प्रभावी निष्पादन, राजस्व वसूली में तेजी तथा विभिन्न विभागों एवं बैंकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर विशेष जोर दिया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments