HomeRegionalBihar30 सितंबर को प्रकाशित होगी अंतिम मतदाता सूची, ड्राफ्ट रोल से होगा...

30 सितंबर को प्रकाशित होगी अंतिम मतदाता सूची, ड्राफ्ट रोल से होगा अधिक या कम नाम

नई दिल्ली: बिहार चुनाव से पहले गहन मतदाता पुनरीक्षण प्रक्रिया के बाद अब चुनाव आयोग बिहार का अंतिम मतदाता सूची जारी करने की तैयारी में जुट गया है। नई सूची में बिहार में 7.3 करोड़ मतदाता होंगे जो कि ड्राफ्ट मतदाता सूची से अधिक और SIR से पहले की सूची से कम है।

मिली जानकारी के अनुसार नई मतदाता सूची में करीब 14 लाख नए नाम जोड़े गए हैं जिनमें करीब 10 लाख पहली बार के वोटर हैं और उनकी उम्र 18 वर्ष है वहीं करीब 4 लाख वैसे मतदाता हैं जिनकी उम्र 25 वर्ष से अधिक है लेकिन उनका नाम भी पहली बार मतदाता सूची में शामिल हुआ है। बता दें कि चुनाव आयोग ने विगत 24 जून को बिहार में SIR करवाने का आदेश जारी किया गया था जिसके बाद कुल 7.8 मतदाताओं का वेरिफिकेशन किया गया और ड्राफ्ट मतदाता सूची में करीब 65 लाख नाम हटाए गए थे।

हालांकि निर्वाचन आयोग ने 30 1 सितंबर तक दावे और आपत्तियां आमंत्रित की थी जिसमें करीब 36475 दावे नाम जोड़ने के और 2.17 लाख नाम हटाने के दावे पेश किए गए थे। एक जानकारी के अनुसार पहले बिहार में 7.8 करोड़ मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में था जो अब घट कर करीब 7.3 करोड़ मतदाता हो गया। वहीं ड्राफ्ट रोल में करीब 65 लाख जिसमें 22 लाख मृतक मतदाता और 45 लाख मतदाताओं के नाम अन्य कारणों से हटाए गए थे और 7.24 करोड़ मतदाता का नाम शामिल था। अब अंतिम रूप से चुनाव आयोग 7.3 करोड़ मतदाताओं के नाम साथ अंतिम सूची प्रकाशित करेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments