HomeBiharChapraसदर अस्पताल रोड का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, पार्किंग, ड्रेनेज और...

सदर अस्पताल रोड का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, पार्किंग, ड्रेनेज और सड़क सुधार के दिए निर्देश

जिलाधिकारी ने सदर अस्पताल के लिए चिन्हित पार्किंग क्षेत्र को सुव्यवस्थित ढंग से विकसित करने, जलनिकासी की प्रभावी व्यवस्था के लिए समुचित ड्रेनेज निर्माण कराने तथा सदर अस्पताल रोड की मरम्मत एवं सुधार कार्य शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया।

छपरा, 8 जुलाई 2026: सारण के जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने बुधवार को छपरा सदर अस्पताल रोड का औचक निरीक्षण कर सड़क, पार्किंग और यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पथ निर्माण विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी ने सदर अस्पताल के लिए चिन्हित पार्किंग क्षेत्र को सुव्यवस्थित ढंग से विकसित करने, जलनिकासी की प्रभावी व्यवस्था के लिए समुचित ड्रेनेज निर्माण कराने तथा सदर अस्पताल रोड की मरम्मत एवं सुधार कार्य शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी कार्य बेहतर ट्रैफिक प्लानिंग के साथ किए जाएं, ताकि आम नागरिकों और अस्पताल आने वाले मरीजों को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सदर अस्पताल की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। उन्होंने चिकित्सा पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि मरीजों के बैठने एवं प्रतीक्षा की समुचित व्यवस्था, स्वच्छ पेयजल तथा शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं हर हाल में उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने कहा कि मरीजों और उनके परिजनों को अस्पताल में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments