HomeCrimeअवैध ऑर्केस्ट्रा गिरोह का भंडाफोड़, बांग्लादेशी महिला के फर्जी पहचान नेटवर्क का...

अवैध ऑर्केस्ट्रा गिरोह का भंडाफोड़, बांग्लादेशी महिला के फर्जी पहचान नेटवर्क का खुलासा

नाबालिग लड़कियों को बहला-फुसलाकर आपत्तिजनक नृत्य कार्यक्रमों में शामिल कराया जा रहा था। कार्रवाई के दौरान एक बांग्लादेशी महिला को भी हिरासत में लिया गया। जांच में पता चला कि उसका वीजा समाप्त हो चुका था, इसके बावजूद वह अवैध रूप से भारत में रह रही थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने उसके ठहराव, संपर्कों एवं नेटवर्क की गहन जांच शुरू की। अनुसंधान के दौरान यह भी खुलासा हुआ कि उक्त महिला के लिए फर्जी आधार कार्ड एवं अन्य पहचान दस्तावेज तैयार कराए गए थे।

सारण पुलिस की सक्रिय पुलिसिंग के तहत बड़ी कार्रवाई, अब तक 08 अभियुक्त गिरफ्तार

छपरा। सारण पुलिस ने सक्रिय पुलिसिंग के तहत अमनौर थाना क्षेत्र में संचालित अवैध ऑर्केस्ट्रा गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए फर्जी पहचान पत्र बनाने वाले नेटवर्क का भी खुलासा किया है। मामले में अब तक कुल 08 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 28 अप्रैल 2026 को वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मढ़ौरा-1 के नेतृत्व में मकेर थाना एवं अमनौर थाना की संयुक्त पुलिस टीम ने लच्छी कैतुका स्थित नाटकशाला बाजार के समीप अवैध रूप से संचालित ऑर्केस्ट्रा गिरोह के विरुद्ध विशेष छापेमारी अभियान चलाया।

प्रारंभिक जांच में यह सामने आया कि नाबालिग लड़कियों को बहला-फुसलाकर आपत्तिजनक नृत्य कार्यक्रमों में शामिल कराया जा रहा था। कार्रवाई के दौरान एक बांग्लादेशी महिला को भी हिरासत में लिया गया। जांच में पता चला कि उसका वीजा समाप्त हो चुका था, इसके बावजूद वह अवैध रूप से भारत में रह रही थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने उसके ठहराव, संपर्कों एवं नेटवर्क की गहन जांच शुरू की।

अनुसंधान के दौरान यह भी खुलासा हुआ कि उक्त महिला के लिए फर्जी आधार कार्ड एवं अन्य पहचान दस्तावेज तैयार कराए गए थे। इस संबंध में अमनौर थाना कांड संख्या-179/26 दिनांक 28.04.2026 दर्ज किया गया।

तकनीकी एवं मानवीय अनुसंधान के आधार पर पुलिस ने फर्जी दस्तावेज तैयार करने वाले गिरोह के दो सदस्यों मो. जियाउलाह अंसारी एवं जीवछ महतो को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से फर्जी पहचान पत्र तैयार करने में प्रयुक्त इलेक्ट्रॉनिक उपकरण एवं विभिन्न दस्तावेज बरामद किए गए हैं।

गिरफ्तार अभियुक्तों में मो. जियाउलाह अंसारी, पिता मो. जाकिर अंसारी, निवासी गढ़ा थाना लदनिया, जिला मधुबनी तथा जीवछ महतो, पिता जागेश्वर महतो, निवासी एकमा थाना लौकाहा, जिला मधुबनी शामिल हैं।

पुलिस ने छापेमारी के दौरान दो लैपटॉप, एक आईरिश स्कैनर, एक कैमरा, 21 आधार कार्ड, पांच आयुष्मान कार्ड, 13 वोटर कार्ड, तीन पैन कार्ड, एक पासबुक, फिंगर प्रिंट मशीन सहित अन्य दस्तावेज एवं उपकरण बरामद किए हैं।

इस मामले में संलिप्त अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी एवं पूरे नेटवर्क के उद्भेदन के लिए लगातार छापेमारी एवं तकनीकी अनुसंधान जारी है। पुलिस टीम में अमनौर थाना के थानाध्यक्ष, थाना के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी तथा डीआईयू सारण की टीम शामिल रही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments