HomeBiharChapraकर्तव्य निभाते हुए पुलिस अवर निरीक्षक का निधन, विभाग में शोक की...

कर्तव्य निभाते हुए पुलिस अवर निरीक्षक का निधन, विभाग में शोक की लहर

सारण जिले के भगवान बाजार थाना क्षेत्र से एक दुखद समाचार सामने आया है। रविवार, 26 अप्रैल 2026 को गश्ती ड्यूटी के दौरान पुलिस अवर निरीक्षक विद्यानंद ठाकुर को अचानक हृदयाघात (हार्ट अटैक) आ गया।

घटना के तुरंत बाद उन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें बचाने का भरसक प्रयास किया। हालांकि, सभी प्रयास विफल रहे और अपराह्न 3 बजकर 36 मिनट पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

विद्यानंद ठाकुर एक कर्तव्यनिष्ठ, अनुशासित और समर्पित पुलिस पदाधिकारी के रूप में जाने जाते थे। उन्होंने अपने सेवाकाल के दौरान उत्कृष्ट कार्य करते हुए विभाग की गरिमा को बढ़ाया। उनके अचानक निधन से सारण पुलिस को अपूरणीय क्षति हुई है।

इस दुखद घटना पर सारण पुलिस परिवार ने गहरा शोक व्यक्त किया है। विभाग ने शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट करते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया है।

ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और उनके परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य और संबल दें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments