HomeCrimeसक्रिय पुलिसिंग के तहत सारण पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या कांड में...

सक्रिय पुलिसिंग के तहत सारण पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या कांड में दो अभियुक्त गिरफ्तार

सारण पुलिस ने सक्रिय पुलिसिंग के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए मांझी थाना क्षेत्र में हुए हत्या कांड का त्वरित उद्भेदन करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 25 अप्रैल 2026 को मांझी थाना क्षेत्र के ग्राम मांझी गोढ़ा में आपसी विवाद के दौरान मारपीट की घटना हुई, जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। इस संबंध में मांझी थाना कांड सं. 220/26, दिनांक 25.04.2026 को विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर-2 के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लगातार छापेमारी की और कांड में संलिप्त दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान अनिल यादव (पिता- दशरथ यादव, निवासी- चौनपुर, थाना- मांझी, जिला- सारण) एवं विवेक कुमार गुप्ता (पिता- शत्रुघ्न गुप्ता, निवासी- मांझी गोढ़ा, थाना- मांझी, जिला- सारण) के रूप में हुई है।

दोनों अभियुक्तों से पूछताछ जारी है। पुलिस अन्य नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। मामले के सभी पहलुओं पर गहन अनुसंधान जारी है।
इस कार्रवाई में मांझी थाना अध्यक्ष सहित थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। सारण पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी भी शीघ्र सुनिश्चित की जाएगी और विधि-सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments