HomeBiharChapraबैंक लूटकांड उद्वेदन करते हुए चार अपराधियों को लूट के 2 लाख...

बैंक लूटकांड उद्वेदन करते हुए चार अपराधियों को लूट के 2 लाख 62 हजार रुपये मोबाइल और असलहे के साथ 4 अपराधी गिरफ्तार

छपरा पुलिस ने महज 72 घंटे के अंदर बैंक लूटकांड का सफल उद्भेदन करते 4 बैंक लूटेरों को गिरफ्तार किया गया है और लूटे गये करीब साढ़े 8 लाख से ज्यादा रुपयों में से 2 लाख 62 हजार 50 रुपये बरामद कर लिया। पुलिस ने गिरोह के सरगना को पश्चिमी बंगाल के मेजनीपुर से गिरफ्तार किया है साथ ही 4 कट्टा, लूटी गई मोबाईल, बाईक और लूट के समय पहने गये कपड़े आदि बरामद किया गया है।

छपरा 7 जून 2024। छपरा पुलिस ने महज 72 घंटे के अंदर बैंक लूटकांड का सफल उद्भेदन करते 4 बैंक लूटेरों को गिरफ्तार किया गया है और लूटे गये करीब साढ़े 8 लाख से ज्यादा रुपयों में से 2 लाख 62 हजार 50 रुपये बरामद कर लिया। पुलिस ने गिरोह के सरगना को पश्चिमी बंगाल के मेदजनीपुर से गिरफ्तार किया है साथ ही 4 कट्टा, लूटी गई मोबाईल, बाईक और लूट के समय पहने गये कपड़े आदि बरामद किया गया है।

पुलिस अधीक्षक डॉ0 कुमार आशीष ने आज पत्रकार वार्ता में जानकारी देते हुए बताया कि 3 जून को अमनौर थानान्तर्गत ग्राम अपहर स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में आठ अज्ञात हथियारबंद अपराधकर्मियों के द्वारा हथियार का भय दिखाकर बैंक कर्मी और ग्राहकों को बंधक बनाकर 8,94,988 रूपया, तीन मोबाईल की लूट को अंजाम देकर फरार हो गये थे। इस संबध में अमनौर थाना कांड संख्या-164/24 दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक, सारण के निर्देशन में एक विशेष अनुसंधान दल का गठन  नरेश पासवान, अनु0पु0पदा0 मढ़ौरा-1, के नेतृत्व में किया गया। साथ ही, इसमें एस0टी0एफ0 टीम का भी सहयोग लिया गया।

विशेष अनुसंधान दल द्वारा 72 घंटे के अंदर तकनीकी/मैनुअल अंनुसधान करते हुए कल 06 जून को गुप्त सूचना के आधार पर ग्राम मनी सिरिसिया थाना अमनौर से अपराध की योजना बनाते हुए तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया गया एवं दो अन्य भागने में सफल हो गये। इनके स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर सेंट्रल बैंक में लूटी गई राशि में से 2,40,050 रूपये, घटना में प्रयुक्त 01 बजाज पल्सर मोटरसाईकिल, 02 देशी कट्टा, 04 जिंदा कारतूस, 01 लूटी गई मोबाईल, घटना के समय पहने कपड़ा को बरामद किया गया।

पकड़ाये अपराधियों के नाम  मनीष राय, जानू कुमार साह, पिन्टु कुमार है। इस संबध में अमनौर थाना कांड संख्या-170/24, दिनांक-06.06.2024, धारा-399/402/120बी0 भा0द0वि0 एंव 25(1-बी)ए/26 /35 आम्र्स अधि0 दर्ज किया गया है। इस कांड का उद्भेदन, गिरफ्तारी एवं बरामदगी में एस0टी0एफ0 टीम पटना का भी सराहनीय सहयोग रहा।

एसपी ने बताया कि इस कांड के मुख्य सरगना प्रितम कुमार घटना के बाद दक्षिण दिनाजपुर (प0बंगाल) भाग गया था, जिसे तकनीकी सहयोग के आधार पर दक्षिणी दिनाजपुर से गिरफ्तार किया गया, और उसके स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर उसके घर से लूट का नगद 22,000 रूपया, दो देशी कट्टा, 04 बारह बोर का कारतूस एवं तीन 0.315 बोर का कारतूस बरामद हुआ, जिस संबध में अमनौर थाना कांड संख्या-171/24, दिनांक-07.06.2024, धारा-25(1-बी)ए/26/35 आम्र्स अधि0 दर्ज किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम एवं पताः-

1. पिन्टु कुमार, उम्र-21 वर्ष, पिता सुदामा राय, सा0 रूस्तमपुर, थाना गरखा, जिला-सारण।
2. मनीष कुमार राय, उम्र-28 वर्ष, पिता मौजी लाल राय, सा0 कुदरबंधा, थाना गरखा, जिला-सारण।
3. जानू कुमार साह, उम्र-21 वर्ष, पिता संतोष कुमार साह, सा0 मनीसिरिसिया, थाना अमनौर, जिला-सारण।
4. प्रितम कुमार, पिता स्व0 उपेन्द्र राय, सा0 जहरी पकड़ी, थाना अमनौर, जिला-सारण।

प्रितम कुमार का अबतक का ज्ञात आपराधिक इतिहासः-

1. अमनौर थाना कांड संख्या-230/21, दिनांक-18.09.2021, धारा-392 भा0द0वि0।
2. रिविलगंज थाना कांड संख्या-348/21, दिनांक-24.09.2021 धारा-395/397 भा0द0वि0।
3. मशरख थाना कांड संख्या-536/22, दिनांक-18.11.2022, धारा-414 भा0द0वि0 एवं 25(1-बी)ए/26/35 आम्र्स अधि0।
4. बनियापुर थाना कांड संख्या-399/21, दिनांक-15.10.2021, धारा-399/402/412/411/414 भा0द0वि0 एवं 25(1-बी)ए/26/35 आम्र्स अधि0।
5. बनियापुर थाना कांड सं0-235/21, दिनांक-05.07.2021, धारा-392 भा0द0वि0।
6. बनियापुर थाना कांड संख्या-367/21, दिनांक-19.09.2021, धारा-394 भा0द0वि0।
7. बनियापुर थाना कांड संख्या-391/21, दिनांक-06.10.2021, धारा-392 भा0द0वि0।
8. गौरा थाना कांड संख्या-542/21, दिनांक-‘17.09.2021, धारा-392 भा0द0वि0।
9. नगरा ओपी कांड संख्या-347/21, दिनांक-06.10.2021, धारा-392 भा0द0वि0।
10. नगरा थाना कंाड सं0-351/21, दिनांक-06.10.2021, धारा-392 भा0द0वि0।
11. नगरा थाना कांड सं0-313/21, दिनांक-16.09.2021, धारा-392 भा0द0वि0।

12. दाउदपुर थाना कांड संख्या-169/21, दिनांक-26.07.2021, धारा-302 भा0द0वि0।1

13. दाउदपुर थाना कांड संख्या-234/21, दिनांक-28.0’9.2021, धारा-392 भा0द0वि0।

14. भेल्दी थाना कंाड संख्या-278/21, दिनांक-26.08.2021, धारा-392 भा0द0वि0।
15. जलालपुर थाना कंाड संख्या-248/21, दिनांक-08.10.2021, धारा-394 भा0द0वि0।
16. भ0बाजार थाना कंाड संख्या-445/21, दिनांक-14.09.2021, धारा-379/461 भा0द0वि0।
17. गरखा थाना कांड संख्या-294/24, दिनांक-26.05.2024, धारा-399/402 भा0द0वि0 एवं 25(1-बी)ए/26/35 आम्र्स अधि0।
18. अमनौर थाना कांड संख्या-171/24, दिनांक-07.06.2024, धारा- 25(1-बी)ए/26 आम्र्स अधि0

मनीष कुमार राय का अबतक का ज्ञात आपराधिक इतिहासः-

1. गरखा थाना कांड संख्या-294/24, दिनांक-26.05.2024, धारा-399/402 भा0द0वि0 एवं 25(1-बी)ए/26/35 आम्र्स अधि0।
2. बनियापुर थाना कांड संख्या-399/21, दिनांक-15.10.2021, धारा-399/402/412/411/414 भा0द0वि0 एवं 25(1-बी)ए/26/35 आम्र्स अधि0।
3. बनियापुर थाना कांड संख्या-367/21, दिनांक-19.09.2021, धारा-394 भा0द0वि0।
4. जलालपुर थाना कंाड संख्या-248/21, दिनांक-08.10.2021, धारा-394 भा0द0वि0।
5. गरखा थाना कांड संख्या-284/24, धारा-392 भा0द0वि0।

जानू कुमार का अबतक का ज्ञात आपराधिक इतिहासः-

1. गरखा थाना कांड संख्या-294/24, दिनांक-26.05.2024, धारा-399/402 भा0द0वि0 एवं 25(1-बी)ए/26/35 आम्र्स अधि0।
2. गरखा थाना कांड संख्या-284/24, धारा-392 भा0द0वि0।

जप्त/बरामद सामानों की विवरणीः-

1. घटना कारित करने में इस्तेमाल किया गया 04 देशी कट्टा एवं 11 कारतूस।
2. लूटी गयी राशि- दो लाख बासठ हजार पचास रूपया।
3. लूटी गयी मोबाईल- 02
4. घटना कारित करते समय पहना हुआ कपड़ा, चप्पल/जूता।
5. घटना कारित करने में प्रयुक्त 01 पल्सर मोटरसाईकिल।

विशेष अनुसंधान दल में शामिल सदस्यः-
1. श्री नरेश पासवान, अनु0पु0पदा0 मढ़ौरा-1
2. पु0नि0 मुकेश कुमार, थानाध्यक्ष, मढ़ौरा थाना।
3. पु0नि0 रंणधीर कुमार सिंह-01, जिला आसूचना ईकाई, सारण।
4. पु0नि0 शशिरंजन कुमार, थानाध्यक्ष, गरखा थाना ।
5. पु0नि0 शिवशंकर कुमार, एस0टी0एफ0 पटना।
6. पु0अ0नि0 पिन्टु कुमार, थानाध्यक्ष, अमनौर थाना।
7. प्र0पु0अ0नि0 जयंत कुमार सिंह, अमनौर थाना।
8. पु0अ0नि0 अशोक कुमार, थानाध्यक्ष, भेल्दी थाना।
9. पु0अ0नि0 आशुतोष कुमार सिंह, थानाध्यक्ष, तरैया थाना।
10. पु0अ0नि0 अमान अशरफ, गरखा थाना।
11. पु0अ0नि0 मंटु कुमार, गरखा थाना।
12. सि0-75 ब्रजेश कुमार, तकनीकी शाखा, सारण।
13. सि-275 विकाश कुमार, तकनीकी शाखा, सारण ।
14. जे0सी0-158 दिग्विजय, एस0टी0एफ0, पटना।
15. सि0-1056 उदय कुमार ठाकूर, जिला बल सारण।
16. सि0-931, रजनीकांत पासवान, जिला बल सारण।

पुलिस अधीक्षक, सारण के द्वारा इस कांड के उद्भेदन में शामिल सभी सदस्यों को पुरस्कृत किया जा रहा है।

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments