HomeBiharChapraछपरा में सुरक्षा का सशक्त संदेश, डीएम-एसएसपी के नेतृत्व में फ्लैग मार्च

छपरा में सुरक्षा का सशक्त संदेश, डीएम-एसएसपी के नेतृत्व में फ्लैग मार्च

छपरा, 25 जुलाई 2026। सारण जिले में विधि-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने तथा आमजन में सुरक्षा एवं विश्वास का वातावरण कायम रखने के उद्देश्य से शनिवार को जिला दंडाधिकारी वैभव श्रीवास्तव एवं वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार के संयुक्त नेतृत्व में छपरा शहर के खनुआ नाला क्षेत्र में व्यापक एरिया डोमिनेशन अभियान चलाया गया। इसके साथ ही शहर के पूर्वी क्षेत्र से लेकर पश्चिमी क्षेत्र तक पुलिस एवं प्रशासन की संयुक्त टीम ने फ्लैग मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

फ्लैग मार्च के दौरान अधिकारियों ने नागरिकों से शांति, सौहार्द एवं सामाजिक सद्भाव बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि या कानून-व्यवस्था से संबंधित सूचना तत्काल प्रशासन अथवा पुलिस को उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि जनसहयोग से ही सुरक्षित और शांतिपूर्ण समाज का निर्माण संभव है।

जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जिले में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार की असामाजिक, उपद्रवी अथवा कानून-व्यवस्था भंग करने वाली गतिविधियों के विरुद्ध सख्त एवं त्वरित कार्रवाई की जाएगी। आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क, सक्रिय एवं प्रतिबद्ध है।

इस संयुक्त फ्लैग मार्च एवं एरिया डोमिनेशन अभियान में ग्रामीण पुलिस अधीक्षक, सदर अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ), सदर डीसीएलआर सहित जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के अन्य वरीय पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में पुलिस बल के जवान उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments