HomeLaw & Justiceसुलह–समाधान का न्यायिक महाकुंभ: राष्ट्रीय लोक अदालत में 6.13 करोड़ का समझौता,...

सुलह–समाधान का न्यायिक महाकुंभ: राष्ट्रीय लोक अदालत में 6.13 करोड़ का समझौता, 2143 मामलों का त्वरित निष्पादन

 

छपरा। व्यवहार न्यायालय, छपरा के प्रांगण में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत ने न्याय को सरल, सुलभ और त्वरित बनाते हुए उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की। लोक अदालत में 6 करोड़ 13 लाख 60 हजार 1700 रुपये की राशि पर समझौता हुआ, जबकि 1 करोड़ 82 लाख 28 हजार 623 रुपये की वसूली की गई। इस दौरान कुल 2143 मामलों का निष्पादन कर वादकारियों को बड़ी राहत प्रदान की गई।

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, पटना के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सारण द्वारा आयोजित इस लोक अदालत का उद्घाटन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पुनीत कुमार गर्ग ने किया। कार्यक्रम में जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम मृत्युंजय कुमार सिंह, सचिव ब्रजेश कुमार, जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव, वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. कुमार आशीष एवं विधि मंडल अध्यक्ष गंगोत्री प्रसाद ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर लोक अदालत का शुभारंभ किया।

लोक अदालत में न्यायालय के 578 तथा बैंक से संबंधित 771 मामलों का सफल निष्पादन हुआ। वादकारियों की भारी भीड़ के बीच आपसी सुलह–समझौते के आधार पर मामलों का निपटारा किया गया।

लोक अदालत में गठित 16 बेंच इस प्रकार रहीं—

बेंच संख्या–01:
जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह विशेष न्यायाधीश–17 संदीप पटेल
पैनल अधिवक्ता – पूर्णेन्द्र रंजन

बेंच संख्या–02:
जिला एवं सत्र न्यायाधीश–7 अविनाश कुमार
पैनल अधिवक्ता – हरि ओम बिहारी

बेंच संख्या–03:
मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी स्वाती सिंह
पैनल अधिवक्ता – डॉ. अशोक कुमार

बेंच संख्या–04:
ए.सी.जे.एम. प्रथम संजय कुमार
पैनल अधिवक्ता – सैय्यद सऊद अहमद

बेंच संख्या–05:
ए.सी.जे.एम.–13 हिना मुस्तफा
पैनल अधिवक्ता – समीर कुमार मिश्रा

बेंच संख्या–06:
ए.सी.जे.एम.–6 रविकांत मणि त्रिपाठी
पैनल अधिवक्ता – राज देव शर्मा

बेंच संख्या–07 (सोनपुर अनुमंडलीय न्यायालय):
रेलवे मजिस्ट्रेट, सोनपुर दामोदर कुमार
पैनल अधिवक्ता – राजू कुमार रजक

बेंच संख्या–08:
न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी अनूप रावत
पैनल अधिवक्ता – संजीव कुमार सिंह

बेंच संख्या–09:
न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी ज्ञान प्रकाश
पैनल अधिवक्ता – रेणु कुमारी

बेंच संख्या–10:
न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी कार्तिकेय केशरवानी
पैनल अधिवक्ता – अमित रंजन

बेंच संख्या–11:
न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी राकेश रंजन
पैनल अधिवक्ता – दुर्गेश प्रकाश बिहारी

बेंच संख्या–12:
न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी शिखा प्रिया
पैनल अधिवक्ता – मीना सिंह

बेंच संख्या–13:
न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी कुसुम शर्मा
पैनल अधिवक्ता – संतोष कुमार

बेंच संख्या–14:
न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी नूपुर प्रियदर्शी
पैनल अधिवक्ता – बेदार बखत

बेंच संख्या–15:
न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी अतुल्या स्तुती
पैनल अधिवक्ता – मुन्नी कुमारी

बेंच संख्या–16:
न्यायिक दंडाधिकारी सौम्या सुमन
पैनल अधिवक्ता – ओम प्रकाश ओझा

लोक अदालत के माध्यम से मामलों का सौहार्दपूर्ण समाधान कर न्यायपालिका ने यह स्पष्ट संदेश दिया कि सुलह–समाधान ही त्वरित और प्रभावी न्याय का सर्वोत्तम मार्ग है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

Explore casual encounters on this sugar dating dating site and meet people.