HomeRegionalBiharकांग्रेस कार्यकर्ता ने बैठक कर विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटे

कांग्रेस कार्यकर्ता ने बैठक कर विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटे

भगवानपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित चैती दुर्गा मंदिर के प्रांगण में भगवानपुर प्रखंड कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष यशवंत चौधरी के अध्यक्षता में पूरे प्रखंड के कांग्रेसी नेताओं का विस्तारित बैठक किया गया। जिसमें सभी कार्यकर्ताओं ने सर्वसम्मति से एक स्वर में बछवाड़ा विधानसभा क्षेत्र से गरीब दास को ही हर परिस्थिति में चुनाव लड़ाने का एलान करते हुए प्रदेश नेतृत्व को बैठक में पारित हुए प्रस्ताव को भेजने का निर्णय लिया।

बैठक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा गरीब दास को विधानसभा चुनाव लड़ने का मांग करने पर उन्होंने कहा कि मैं आप लोगों के साथ मजबूती से खड़े हैं और आप लोगों का जो भी आदेश होगा उसका मैं अक्षर सह पालन करने के लिए तैयार हूं। साथ ही उन्होंने बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं से कहा कि बिहार के बदलते राजनीतिक स्वरूप से प्रबल संभावना है कि विधानसभा चुनाव का ऐलान समय से पहले भी हो सकता है। इसलिए आप लोग अभी से ही अपने-अपने बूथ पर चुनाव की तैयारी में जुट जाइए।

बैठक में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शिव प्रकाश गरीब दास ने भी बैठक को संबोधित किया तथा बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं की राय लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि किसी भी पार्टी या संगठन का रीढ़ उस दल के कार्यकर्ता ही होते हैं जो बिना थके हुए दिन-रात संगठन को मजबूत करने के लिए बूथ स्तर तक निरंतर कार्य करते रहते हैं।तभी तो एक सांसद, विधायक और नेता एक्स होते रहते हैं लेकिन कार्यकर्ता कभी भी एक्स नहीं होते हैं।

इस दौरान उन्होंने कहा कि बछवाड़ा विधानसभा तो कांग्रेस पार्टी का परंपरागत सीट रहा है और यहां से पूर्व में भी छह बार कांग्रेस पार्टी के ही विधायक चुने गए हैं तो फिर कांग्रेस पार्टी यहां नहीं चुनाव लड़ेंगी तो कहां चुनाव लड़ेंगी। इसलिए इस बार बछवाड़ा विधानसभा की सीट पर कोई किंतु परंतु नहीं है। कांग्रेस पार्टी इस बार किसी भी सूरत में बछवाड़ा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेगी और जीतेगी। अंत में उन्होंने लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी को बछवाड़ा विधानसभा क्षेत्र से जीत हासिल करवाने में अपना अहम भूमिका निभाने वाले सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।

बैठक को बेगूसराय जिला कांग्रेस कमिटी ओबीसी विभाग के जिला अध्यक्ष राम स्वार्थ साह, पूर्व प्रमुख कृष्ण कुमार राय, मंडल अध्यक्ष इन्द्रदेव राय, मो युनीश, नंदलाल यादव, पूर्व मुखिया रविन्द्र महतो, जयप्रकाश सिंह, कमल किशोर चौधरी, नंदकिशोर सिंह, सुरेंद्र साह, गोरख चौरसिया, सरपंच प्रतिनिधि शंकर शर्मा, पंचायत अध्यक्ष अजय सिंह, पूर्व उप प्रमुख संजीव गुप्ता, पूर्व मुखिया रामबाबू तांती, किसान रामनरेश राय, पूर्व मुखिया रामाशीष सहनी, पूर्व मुखिया रामचंद्र तांती, राम प्रकाश साह, पंसस विनोद पासवान, उमेश दास, अरविंद पासवान, उपेंद्र महतो सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बैठक को संबोधित किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments