HomeRegionalDelhi NCRनीतीश कुमार का बड़ा फैसला, संजय झा बनाए गए जदयू के कार्यकारी...

नीतीश कुमार का बड़ा फैसला, संजय झा बनाए गए जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष

बिहार से जनता दल (यूनाइटेड) जदयू के राज्य सभा सदस्य संजय झा को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। बिहार में पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय झा को कार्यकारी अध्यक्ष बनाने का फैसला पार्टी प्रमुख एवं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को पार्टी कार्यकारी की बैठक में लिया गया।

पार्टी के एक पदाधिकारी ने कहा है कि, संजय झा पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाये गये हैं। लोकसभा चुनाव 2024 के बाद पहली बार हुयी जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर मिशन 2025 की तैयारी पर चर्चा हुई। संजय झा को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव खुद नीतीश कुमार ने रखा, जिसे बैठक में मौजूद सभी नेताओं ने सर्वसम्मति से पारित कर दिया।

पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाये जाने के बाद संजय झा ने कहा, “हमारे नेता एवं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुझे बहुत बड़ी जिम्मेदारी दी है। मैं उनका आभारी हूं। नीतीश कुमार ने बिहार को बदल दिया है। बिहार में लोकसभा चुनाव में हमने 40 में से 30 सीटें जीतीं, हमने 243 में से 177 विधानसभा सीटों पर जीत हासिल की।”

संजय झा नीतीश कुमार के बेहद करीबी नेता माने जाते हैं। उन्होंने बिहार सरकार में जल संसाधन, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री के रूप में कार्य किया है। वह बिहार विधान परिषद के सदस्य भी रहे हैं। वह फरवरी 2024 में वशिष्ठ नारायण सिंह की मृत्यु के बाद रिक्त हुये स्थान पर निर्विरोध राज्य सभा के सदस्य निर्वाचित हुये हैं।

इस बैठक में नीतीश कुमार के अवाला पार्टी के पूर्व अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, पार्टी महासचिव के० सी० त्यागी और अन्य पार्टी नेता मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments