HomeCrimeसारण पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आर्केस्ट्रा स्थलों से 19 नाबालिग लड़कियां मुक्त

सारण पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आर्केस्ट्रा स्थलों से 19 नाबालिग लड़कियां मुक्त

महिलाओं एवं नाबालिग लड़कियों के शोषण के खिलाफ सारण पुलिस द्वारा “आवाज दो” अभियान लगातार चलाया जा रहा है। मई 2023 से अब तक चलाए गए विशेष अभियान में कुल 366 लड़कियों को मुक्त कराया गया है तथा 49 कांड दर्ज करते हुए 123 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।

छपरा।वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण विनीत कुमार के निर्देश पर एएचटीयू, महिला थाना एवं विभिन्न थानों की संयुक्त टीम द्वारा जिले के विभिन्न आर्केस्ट्रा स्थलों पर विशेष छापामारी अभियान चलाकर 19 नाबालिग लड़कियों को मुक्त कराया गया। पुलिस ने इस मामले में चार अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अपर पुलिस महानिदेशक, कमजोर वर्ग एवं राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के निर्देश के आलोक में 11 मई 2026 को विशेष टीम का गठन किया गया था। गठित टीम में एएचटीयू प्रभारी पुलिस निरीक्षक विशाल आनंद, महिला थानाध्यक्ष नेहा कुमारी, मिशन मुक्ति फाउंडेशन के निदेशक वीरेंद्र कुमार सिंह तथा रेस्क्यू फाउंडेशन, दिल्ली के जांच पदाधिकारी अक्षय पाण्डेय शामिल थे।

संयुक्त टीम द्वारा परसा, भेल्दी, मढ़ौरा एवं दरियापुर थाना क्षेत्रों में संचालित आर्केस्ट्रा स्थलों पर घेराबंदी कर सघन छापामारी की गई। कार्रवाई के दौरान जबरन प्रताड़ित कर नृत्य करवायी जा रही 19 नाबालिग लड़कियों को मुक्त कराया गया। मुक्त करायी गई लड़कियों में उत्तर प्रदेश की 1, पश्चिम बंगाल की 6, बिहार की 2, छत्तीसगढ़ की 5, कोलकाता की 1 एवं गोहाटी की 4 लड़कियां शामिल हैं।

इस मामले में महिला थाना कांड संख्या 64/26 दर्ज करते हुए बीएनएस, पॉक्सो एक्ट, जेजे एक्ट 2015 एवं बंधुआ मजदूर अधिनियम 2016 की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

गिरफ्तार अभियुक्तों में दरियापुर थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर निवासी शैलेश राय, मोतिहारी निवासी पंच लाल, परसा थाना क्षेत्र के पुरे छपरा निवासी आलोक कुमार तथा असम निवासी नामता डेकर शामिल हैं।

पुलिस ने बताया कि महिलाओं एवं नाबालिग लड़कियों के शोषण के खिलाफ सारण पुलिस द्वारा “आवाज दो” अभियान लगातार चलाया जा रहा है। मई 2023 से अब तक चलाए गए विशेष अभियान में कुल 366 लड़कियों को मुक्त कराया गया है तथा 49 कांड दर्ज करते हुए 123 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।

सारण पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी महिला या नाबालिग के शोषण की जानकारी मिले तो “आवाज दो” हेल्पलाइन नंबर 9031600191 पर सूचना दें, ताकि त्वरित कार्रवाई की जा सके।

*प्रतीकात्मक तस्वीर*

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments