HomeCrimeनशे पर बड़ा प्रहार: सारण पुलिस का एक्शन मोड, 1,053 लीटर अवैध...

नशे पर बड़ा प्रहार: सारण पुलिस का एक्शन मोड, 1,053 लीटर अवैध शराब जब्त, 5 तस्कर गिरफ्तार

पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर विभिन्न थानों की टीमों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए कुल 1,053.04 लीटर अवैध शराब जब्त की। इसमें 526 लीटर देशी शराब और 527.04 लीटर विदेशी शराब शामिल है। इस दौरान पुलिस ने 05 शराब कारोबारियों को गिरफ्तार कर लिया है।

छपरा 3 मई 2026: “नशा मुक्त सारण” अभियान के तहत सारण पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक बार फिर अपनी सख्ती का परिचय दिया है। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिले भर में चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने ताबड़तोड़ छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है।

पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर विभिन्न थानों की टीमों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए कुल 1,053.04 लीटर अवैध शराब जब्त की। इसमें 526 लीटर देशी शराब और 527.04 लीटर विदेशी शराब शामिल है। इस दौरान पुलिस ने 05 शराब कारोबारियों को गिरफ्तार कर लिया है।

कार्रवाई के दौरान तस्करी में इस्तेमाल हो रहे एक कार, एक बोलेरो और एक मोटरसाइकिल भी जब्त किए गए हैं। गिरफ्तार सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में बिहार मद्य निषेध अधिनियम के तहत मामले दर्ज कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि “नशा मुक्त सारण” अभियान के तहत अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, बिक्री और परिवहन में संलिप्त लोगों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

सारण पुलिस का संदेश साफ है — नशे का कारोबार करने वालों के लिए जिले में अब कोई जगह नहीं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments