HomeBiharChapraअनुमण्डल न्यायालय सोनपुर के भवन निर्माण हेतु भूमि-पूजन समारोह कल, पटना उच्च...

अनुमण्डल न्यायालय सोनपुर के भवन निर्माण हेतु भूमि-पूजन समारोह कल, पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के कर कमलों‌‌ से होगा पूजन

इस गरिमामय अवसर पर पटना उच्च न्यायालय के माननीय मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति संगम कुमार साहू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में न्यायमूर्ति राजीव रंजन प्रसाद (जज-सह-जेडी- II, पटना उच्च न्यायालय) तथा न्यायमूर्ति ए. अभिषेक रेड्डी (न्यायाधीश, पटना उच्च न्यायालय एवं निरीक्षण न्यायाधीश, सारण) सहित अन्य माननीय न्यायाधीशगण की उपस्थिति प्रस्तावित है।

 

छपरा (सारण), 23 अप्रैल: सारण व्यवहार न्यायालय, सोनपुर परिसर में टेन कोर्ट बिल्डिंग, एमेनीटी बिल्डिंग एवं हाजत निर्माण कार्य के लिए भूमि-पूजन समारोह का आयोजन 24 अप्रैल 2026, शुक्रवार को अपराह्न 4:00 बजे से किया जाएगा।

इस गरिमामय अवसर पर पटना उच्च न्यायालय के माननीय मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति संगम कुमार साहू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में न्यायमूर्ति राजीव रंजन प्रसाद (जज-सह-जेडी- II, पटना उच्च न्यायालय) तथा न्यायमूर्ति ए. अभिषेक रेड्डी (न्यायाधीश, पटना उच्च न्यायालय एवं निरीक्षण न्यायाधीश, सारण) सहित अन्य माननीय न्यायाधीशों की उपस्थिति प्रस्तावित है।

कार्यक्रम का आयोजन सारण के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री पुनीत कुमार गर्ग के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। इस अवसर पर न्यायिक पदाधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी, अधिवक्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे।

जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वितीय श्री अनुराग त्रिपाठी, विशेष न्यायाधीश पोक्सो श्रीमती स्मिता राज, जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री राघवेन्द्र विक्रम सिंह, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी श्रीमती स्वाति सिंह, सब जज प्रथम श्री संजय कुमार सहित छपरा एवं सोनपुर जजशिप के तमाम न्यायिक पदाधिकारीगण आयोजन को सफल और यादगार बनाने में लगे हैं।

इस मौके पर इप्टा छपरा के कलाकारों समृद्धि श्रेया, शालनी कुमारी, साक्षी प्रिया, श्रुति और नन्दनी कुमारी द्वारा स्वागत गीत “आज आनन्द बरसा है आंगन मेरे, हम करें आपका स्वागतम स्वागतम” की प्रस्तुति की जाएगी। गीत में नाल पर संगत स्वयं सचिव शैलेन्द्र कुमार शाही करेंगे, जबकि टीम लीडर कार्यवाही अध्यक्ष डॉ० अमित रंजन होंगे।

कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और इसे लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। ये जानकारी सारण जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव श्री राजीव कुमार ने दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments