HomeArt & Cultureपटना में चमका सिनेमा का जादू: एमिटी फिल्म महोत्सव 2026 का भव्य...

पटना में चमका सिनेमा का जादू: एमिटी फिल्म महोत्सव 2026 का भव्य समापन, चंदन रॉय ने युवाओं में भरा जोश

इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार ,मीडिया स्ट्रेटजिस्ट और WJAI के राष्ट्रीय अध्यक्ष आनन्द कौशल ने कहा कि बिहार सरकार फिल्म निर्माण और युवा क्रिएटर्स को प्रोत्साहित करने के लिए कई सुविधाएं दे रही है, जिससे राज्य में इस क्षेत्र में अपार संभावनाएं खुल रही हैं।

 

पटना के एमिटी स्कूल ऑफ कम्युनिकेशन द्वारा आयोजित दो दिवसीय “एमिटी फिल्म महोत्सव 2026” का शुक्रवार को शानदार समापन हुआ। यह महोत्सव सिनेमाई प्रतिभा, रचनात्मक ऊर्जा और सांस्कृतिक रंगों का ऐसा संगम बना, जिसने हर दर्शक पर गहरी छाप छोड़ी।

समापन समारोह के मुख्य आकर्षण रहे , जिन्होंने लोकप्रिय वेब सीरीज़ में “विकास” की भूमिका निभाकर पहचान बनाई है। उन्होंने मंच से अपने संघर्ष और सफलता की कहानी साझा करते हुए युवाओं को जुनून और निरंतर प्रयास के महत्व को समझाया।

विश्वविद्यालय के कुलपति ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे “रचनात्मकता, सहयोग और सिनेमाई अभिव्यक्ति का सच्चा उत्सव” बताया।

महोत्सव के उप-कार्यक्रम “टैलेंट ट्रेजर” ने पूरे माहौल को जीवंत बना दिया। नृत्य, संगीत, चित्रकला और नाट्य प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया और कैंपस को एक रंगीन सांस्कृतिक मंच में बदल दिया।

इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार ,मीडिया स्ट्रेटजिस्ट और WJAI के राष्ट्रीय अध्यक्ष आनन्द कौशल ने कहा कि बिहार सरकार फिल्म निर्माण और युवा क्रिएटर्स को प्रोत्साहित करने के लिए कई सुविधाएं दे रही है, जिससे राज्य में इस क्षेत्र में अपार संभावनाएं खुल रही हैं।

दो दिवसीय इस महोत्सव में देशभर के करीब 50 स्कूलों और कॉलेजों से 300 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। लगभग 150 लघु फिल्में, रील और वृत्तचित्र पंजीकृत हुए, जिससे आयोजन का स्तर और प्रतिस्पर्धा दोनों ऊंचे रहे।

अंत में भव्य समापन समारोह में विजेताओं को पुरस्कार, प्रमाण पत्र और सम्मान देकर नवाजा गया। सर्वश्रेष्ठ लघु फिल्म से लेकर सर्वश्रेष्ठ संपादन और “टैलेंट ट्रेजर” के विजेताओं तक—हर प्रतिभा का जोरदार तालियों और कैमरों की चमक के बीच सम्मान हुआ।

यह महोत्सव न सिर्फ प्रतिभाओं का मंच बना, बल्कि युवा रचनाकारों के सपनों को नई उड़ान देने का जरिया भी साबित हुआ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments