HomeBiharChapraसदर अस्पताल में अराजकता बेनक़ाब, डीएम–एसएसपी की रेड से हिला सिस्टम,अवैध एंबुलेंस...

सदर अस्पताल में अराजकता बेनक़ाब, डीएम–एसएसपी की रेड से हिला सिस्टम,अवैध एंबुलेंस पर लाखों का जुर्माना

सदर अस्पताल के मुख्य प्रवेश द्वार के आसपास अवैध रूप से खड़ी 12 एंबुलेंस को पकड़ा गया। मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए कुल 3,36,000 रुपये का जुर्माना अधिरोपित किया गया तथा संबंधित एंबुलेंस चालकों को गिरफ्तार कर विधिसम्मत कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। इस कार्रवाई से अस्पताल परिसर में अवैध संचालन पर रोक लगाने का स्पष्ट संदेश दिया गया।

छपरा। देर शाम जिला पदाधिकारी वैभव श्रीवास्तव एवं वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार द्वारा सदर अस्पताल छपरा एवं उसके आसपास औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर और मुख्य प्रवेश द्वार के आसपास अव्यवस्था एवं नियमों की अनदेखी सामने आई, जिस पर प्रशासन ने त्वरित और कठोर कार्रवाई की।

निरीक्षण के क्रम में सदर अस्पताल के मुख्य प्रवेश द्वार के आसपास अवैध रूप से खड़ी 12 एंबुलेंस को पकड़ा गया। मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए कुल 3,36,000 रुपये का जुर्माना अधिरोपित किया गया तथा संबंधित एंबुलेंस चालकों को गिरफ्तार कर विधिसम्मत कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। इस कार्रवाई से अस्पताल परिसर में अवैध संचालन पर रोक लगाने का स्पष्ट संदेश दिया गया।

इसके पश्चात सदर अस्पताल परिसर में स्थित मातृ-शिशु अस्पताल का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में पाया गया कि रोस्टर के अनुसार ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर शिवचंद्रा एवं डॉ. सीमा कुमारी के स्थान पर डॉक्टर निशा कुमारी उपस्थित थीं। साथ ही अस्पताल के सूचना बोर्ड पर चिपका रोस्टर दिनांक 22.02.2025 का पाया गया, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि लगभग एक वर्ष से रोस्टर अद्यतन नहीं किया गया और चिकित्सकों द्वारा मनमाने ढंग से कार्य किया जा रहा है।

इस गंभीर लापरवाही पर दोनों नामित चिकित्सकों से स्पष्टीकरण पूछा गया तथा स्पष्ट निर्देश दिया गया कि सभी डॉक्टर अपने-अपने रोस्टर के अनुसार ही कर्तव्य स्थल पर उपस्थित रहकर दायित्वों का निर्वहन सुनिश्चित करें।

निरीक्षण के दौरान सुरक्षा एवं व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए कई अहम निर्देश भी दिए गए। मातृ-शिशु अस्पताल के मुख्य प्रवेश द्वार के पास स्थित कमरे में सीसीटीवी कैमरा नियंत्रण कक्ष स्थापित करने, सदर अस्पताल के मुख्य प्रवेश द्वार के समीप भवन में पुलिस चेक पोस्ट प्रारंभ करने तथा पूरे अस्पताल परिसर में पीए सिस्टम लगाने का आदेश दिया गया, ताकि किसी भी आकस्मिक स्थिति में तत्काल सूचना एवं नियंत्रण संभव हो सके।
प्रशासन की इस सख़्त और त्वरित कार्रवाई से सदर अस्पताल में अनुशासन, पारदर्शिता और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments