HomeDevelopment & Administrationकड़ाके की ठंड का असर: सारण में कक्षा 10 तक स्कूल बंद,...

कड़ाके की ठंड का असर: सारण में कक्षा 10 तक स्कूल बंद, डीएम का सख़्त आदेश

सारण जिले में जारी भीषण शीतलहर को देखते हुए जिला दंडाधिकारी, सारण वैभव श्रीवास्तव ने बच्चों की सुरक्षा के मद्देनज़र बड़ा निर्णय लिया है। आदेश के अनुसार जिले के सभी सरकारी, निजी विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में कक्षा 10वीं तक की पठन–पाठन गतिविधियों पर दिनांक 08 जनवरी 2026 तक पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है।

छपरा, 04 जनवरी 2026। सारण जिले में जारी भीषण शीतलहर को देखते हुए जिला दंडाधिकारी, सारण वैभव श्रीवास्तव ने बच्चों की सुरक्षा के मद्देनज़र बड़ा निर्णय लिया है। आदेश के अनुसार जिले के सभी सरकारी, निजी विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में कक्षा 10वीं तक की पठन–पाठन गतिविधियों पर दिनांक 08 जनवरी 2026 तक पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है।

जिला प्रशासन द्वारा जारी निर्देश में कहा गया है कि शीतलहर के कारण छोटे बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। हालांकि कक्षा 10वीं से ऊपर की कक्षाएं पूर्ववत संचालित रहेंगी, लेकिन इनके लिए समय-सारिणी में बदलाव किया गया है। अब ये कक्षाएं सुबह 10:00 बजे से शाम 04:30 बजे तक ही संचालित होंगी।

जिला दंडाधिकारी ने सभी विद्यालय प्रबंधन को आदेश का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। साथ ही अभिभावकों से भी अपील की गई है कि वे बच्चों को ठंड से बचाने के लिए आवश्यक सावधानियां बरतें।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मौसम की स्थिति की निरंतर समीक्षा की जा रही है और आवश्यकता पड़ने पर आगे भी निर्णय लिया जा सकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments