सफाई, स्ट्रीट लाइट, सड़क, ट्रॉमा सेंटर और अमृत सरोवरों के सौंदर्यीकरण जैसे मुद्दे बैठक में छाए रहे
छपरा, 25 मई 2026। सारण जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति (बीस सूत्री) की महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को समाहरणालय सभागार में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री-सह-प्रभारी मंत्री सारण जिला ने की।
बैठक की शुरुआत पिछली बैठक में उठाए गए मुद्दों के अनुपालन की विभागवार समीक्षा से हुई। इस दौरान समिति के सदस्यों से फीडबैक लिया गया तथा लंबित मामलों पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में नगर निगम छपरा क्षेत्र में कचरे के डोर-टू-डोर उठाव को व्यवस्थित और प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया गया। सदस्यों ने नगर निगम क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट की नियमित मरम्मत, हथुआ मार्केट के अंदर एवं बाहर सार्वजनिक शौचालय और यूरिनल की समुचित व्यवस्था की मांग उठाई।
डबल डेकर निर्माण कार्य के कारण शहर की गलियों से बढ़े आवागमन को देखते हुए मुख्य मार्गों से जुड़ने वाले संपर्क बिंदुओं को सुगम एवं सुरक्षित बनाने की आवश्यकता पर भी चर्चा हुई।
बैठक में एक सदस्य द्वारा साहेबगंज से मौना चौक-साढ़ा ढाला तक सड़क के पुनर्निर्माण की मांग रखी गई। वहीं कोपा में ट्रॉमा सेंटर की स्थापना, रिविलगंज स्थित महर्षि दधीचि आश्रम के विकास तथा अमृत सरोवरों के सौंदर्यीकरण जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे भी विभिन्न सदस्यों द्वारा प्रमुखता से उठाए गए।
प्रभारी मंत्री ने जिलाधिकारी को निर्देश दिया कि समिति सदस्यों द्वारा उठाए गए सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर गंभीरता से पहल करते हुए समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
बैठक में सांसद महाराजगंज , जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के उपाध्यक्ष , समिति के उपाध्यक्ष , विधान परिषद सदस्य , विधायक , विधायक , विधायक , विधायक , विधायक , विधायक , विधायक , विधायक , जिला परिषद अध्यक्षा , उप महापौर , जिलाधिकारी , वरीय पुलिस अधीक्षक , उप विकास आयुक्त , अपर समाहर्ता , नगर आयुक्त सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी एवं भूमि सुधार उपसमाहर्ता उपस्थित थे।बैठक में सांसद महाराजगंज Janardan Singh Sigriwal, जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के उपाध्यक्ष Ranjit Kumar Singh, समिति के उपाध्यक्ष Altaf Alam Raju, विधान परिषद सदस्य Sunil Kumar Singh, विधायक Janak Singh, विधायक Jitendra Rai, विधायक Krishna Kumar Mantu, विधायक Surendra Ram, विधायक Vinay Singh, विधायक Randhir Singh, विधायक Chhoti Kumari, विधायक Karishma, जिला परिषद अध्यक्षा Jaymitra Devi, उप महापौर Ragini Kumari, जिलाधिकारी Vaibhav Srivastava, वरीय पुलिस अधीक्षक Vineet Kumar, उप विकास आयुक्त Lakshman Tiwari, अपर समाहर्ता Mukesh Kumar, नगर आयुक्त Ranjit Kumar सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी एवं भूमि सुधार उपसमाहर्ता उपस्थित थे।



