HomeDevelopment & Administrationसारण के 49वें प्रमंडलीय आयुक्त के रूप में मनीष कुमार ने संभाला...

सारण के 49वें प्रमंडलीय आयुक्त के रूप में मनीष कुमार ने संभाला कार्यभार, सुशासन, समन्वय और संवेदनशील प्रशासन को बताया प्राथमिकता

भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2005 बैच के वरिष्ठ अधिकारी मनीष कुमार ने 02 जनवरी 2026 को सारण प्रमंडल के 49वें प्रमंडलीय आयुक्त के रूप में विधिवत पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करते ही उन्होंने स्पष्ट संकेत दिए कि सुशासन, पारदर्शिता और जनहित उनकी कार्यशैली की मूल धुरी रहेगी।

छपरा 02 जनवरी 2026। सारण प्रमंडल को आज नया प्रशासनिक नेतृत्व मिला। भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2005 बैच के वरिष्ठ अधिकारी मनीष कुमार ने 02 जनवरी 2026 को सारण प्रमंडल के 49वें प्रमंडलीय आयुक्त के रूप में विधिवत पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करते ही उन्होंने स्पष्ट संकेत दिए कि सुशासन, पारदर्शिता और जनहित उनकी कार्यशैली की मूल धुरी रहेगी।

इस अवसर पर जिलाधिकारी सारण वैभव श्रीवास्तव, जिलाधिकारी सिवान विवेक रंजन मैत्रेय तथा डीआईजी सह वरीय पुलिस अधीक्षक सारण डॉ. कुमार आशीष ने नवपदस्थापित आयुक्त से शिष्टाचार मुलाकात की। मुलाकात के दौरान आयुक्त ने सारण एवं सिवान जिलों की प्रशासनिक, विकासात्मक एवं विधि-व्यवस्था से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त कीं और समन्वित कार्यप्रणाली पर जोर दिया।

पदभार ग्रहण करने के उपरांत श्री कुमार ने प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय में पदस्थापित सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों से परिचय प्राप्त किया। उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी ली तथा समयबद्ध, जवाबदेह एवं परिणामोन्मुखी कार्य संस्कृति को लेकर महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। आयुक्त ने कहा कि टीमवर्क और सकारात्मक सोच के साथ कार्य करते हुए आमजन तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना प्राथमिक लक्ष्य है।

इस अवसर पर आयुक्त के सचिव, उपमुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, उप जनसंपर्क निदेशक, उपनिदेशक कल्याण, उपनिदेशक पंचायत, संयुक्त निबंधक सहकारिता सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी, प्रशाखा पदाधिकारी, सहायक प्रशाखा पदाधिकारी एवं कार्यालय कर्मी उपस्थित रहे।

नए आयुक्त के नेतृत्व में सारण प्रमंडल में प्रशासनिक सक्रियता, विकास की गति और जनविश्वास को नई मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments