HomeCrimeसारण में पुलिस महकमे में बड़ा बदलाव: चार थानों को मिले नए...

सारण में पुलिस महकमे में बड़ा बदलाव: चार थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, SSP ने दिया जीरो-टॉलरेंस का संदेश

छपरा 50 दिसंबर 2025। सारण में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए एसएसपी डॉ. कुमार आशीष ने पुलिस महकमे में एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। जिले के चार थानों—भेल्दी, जलालपुर, नगरा और बनियापुर—में नए थानाध्यक्षों की तैनाती की गई है। इन पदों के लंबे समय से रिक्त रहने के कारण बेहतर विधि-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया।

एसएसपी ने सभी नव–तैनात थानाध्यक्षों को सख्त निर्देश दिए हैं कि वे पूर्ण पेशेवरिता, ईमानदारी और जनसेवा की भावना के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि अपराध नियंत्रण, रात्रि गश्ती को मजबूत करना, अवैध गतिविधियों पर जीरो-टॉलरेंस और मद्य निषेध कानून का कड़ाई से पालन सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। शराब के अवैध निर्माण, बिक्री और परिवहन पर तत्काल कार्रवाई करने को भी कहा गया।

उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि थाने पर आने वाले प्रत्येक व्यक्ति के साथ विनम्र, संवेदनशील और सभ्य व्यवहार सुनिश्चित किया जाए। जनता से संवाद बढ़ाते हुए शिकायतों का त्वरित और निष्पक्ष निपटारा करने पर जोर दिया गया। थानों को जनता के लिए सुरक्षित, सहज और भरोसेमंद वातावरण के रूप में विकसित करने को कहा गया है।

नव–तैनात थानाध्यक्षों की सूची इस प्रकार है—

  1. पु.अ.नि. राकेश कुमार–02 — थानाध्यक्ष, भेल्दी थाना
  2. पु.अ.नि. राजेश कुमार–03 — थानाध्यक्ष, जलालपुर थाना
  3. पु.अ.नि. निर्भय कुमार — थानाध्यक्ष, नगरा थाना
  4. पु.अ.नि. सुजीत कुमार — थानाध्यक्ष, बनियापुर थाना

सभी पदाधिकारियों को तत्काल अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान करने का निर्देश दिया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments