सहमति आधारित समाधान से त्वरित न्याय की दिशा में बड़ा कदम, अगस्त में लगेगी विशेष लोक अदालत
Supreme court of India ने न्याय व्यवस्था को अधिक सरल, सुलभ और प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए ‘समाधान समारोह-2026’ (SAMADHAN) की शुरुआत की है। इस अभियान का उद्देश्य देशभर में लंबित मामलों के त्वरित और सौहार्दपूर्ण निपटारे को बढ़ावा देना है।
इस पहल का पूरा नाम Supreme Court Action for Mediated Adjudication and Disputes Harmonization Across Nation (SAMADHAN) है, जो ‘पार्टिसिपेटिव जस्टिस’ और ‘डोरस्टेप डिलीवरी ऑफ जस्टिस’ के विज़न को साकार करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।
🔹 अभियान की शुरुआत और समापन
यह विशेष अभियान 21 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुका है, जिसका समापन 21, 22 और 23 अगस्त 2026 को एक विशाल विशेष लोक अदालत के आयोजन के साथ किया जाएगा।
🔹 क्या है मुख्य उद्देश्य?
इस पहल का लक्ष्य सुप्रीम कोर्ट में लंबित मामलों को आपसी सहमति और सहमति-आधारित समाधान प्रक्रिया के जरिए निपटाना है। इससे न केवल न्यायालयों पर भार कम होगा, बल्कि वादियों को लंबी कानूनी प्रक्रिया से राहत मिलते हुए त्वरित न्याय प्राप्त होगा।
🔹 कैसे लें भाग?
इस अभियान में वकील, वादी और अन्य हितधारक सक्रिय रूप से भाग ले सकते हैं।
- पक्षकार फिजिकल या वर्चुअल (ऑनलाइन) दोनों माध्यमों से जुड़ सकते हैं।
- इच्छुक लोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से उपलब्ध Google फॉर्म भरकर आवेदन कर सकते हैं।
🔹 सहायता के लिए संपर्क
किसी भी प्रकार की जानकारी या सहयोग के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा स्थापित ‘वन स्टॉप सेंटर (वॉर रूम)’ से संपर्क किया जा सकता है:
📞 011-23112428, 011-23112528
📞 011-23116464
📞 011-23115652
सुप्रीम कोर्ट ने सभी वकीलों, वादियों और संबंधित पक्षों से इस ऐतिहासिक पहल का लाभ उठाने और न्याय प्रक्रिया को सरल, त्वरित और प्रभावी बनाने में सहयोग करने की अपील की है।



