HomeBREAKING2 साल से थे रिलेशनशिप में...लड़के ने शादी से किया इनकार तो...

2 साल से थे रिलेशनशिप में…लड़के ने शादी से किया इनकार तो लड़की ने काट लिया प्राइवेट पार्ट

छपरा में एक अजब प्रेम गजब कहानी सामने आई है। लड़का और लड़की 2 साल से रिलेशनशिप में रहे और दोनों कोर्ट में शादी करने वाले थे परंतु और ऐन वक्त पर लड़के के द्वारा शादी से इनकार कर दिए जाने के बाद लड़की ने गुस्से में उसका प्राइवेट पार्ट काट लिया।

छपरा 1 जुलाई 2024। छपरा में एक अजब प्रेम गजब कहानी सामने आई है। लड़का और लड़की 2 साल से रिलेशनशिप में रहे और दोनों कोर्ट में शादी करने वाले थे परंतु और ऐन वक्त पर लड़के के द्वारा शादी से इनकार कर दिए जाने के बाद लड़की ने गुस्से में उसका प्राइवेट पार्ट काट लिया।

प्रेम प्रसंग में लड़की द्वारा लड़के के प्राइवेट पार्ट को काटकर जख्मी कर देने की घटना की सूचना मढ़ौरा थाना को प्राप्त हुई। खनन फानन में थाना ने अग्रतार कार्रवाई करते हुए घटनास्थल पर पहुंचकर मढ़ौरा के पुरानी बाजार निवासी जख्मी वेद प्रकाश को उचित इलाज हेतु सदर अस्पताल छपरा भेजा। पुलिस लड़की को पूछताछ के लिए मढ़ौरा थाना लाई।

पूछताछ के क्रम में लड़की द्वारा पुलिस को बताया गया कि विगत 2 वर्षों से दोनों एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे आज दोनों एक दूसरे के साथ छपरा न्यायालय में शादी करने वाले थे परंतु लड़का द्वारा शादी से इनकार करने के कारण लड़की ने इस घटना को अंजाम दिया।

इस संबंध में मढ़ौरा थाना द्वारा कांड दर्ज कर अग्रेत्तर कार्रवाई की जा रही है। जख्मी लड़के को सदर अस्पताल छपरा से बेहतर इलाज हेतु सृष्टि हॉस्पिटल पटना रेफर कर दिया गया है जहाँ उसका इलाज चल रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments