HomeBiharChapraसनातन की रक्षा को संत समाज हमेशा से आगे रहा और उन्हीं...

सनातन की रक्षा को संत समाज हमेशा से आगे रहा और उन्हीं की बदौलत आज भारत विश्व गुरु बनने के कगार पर है: जनार्दन सिंह सीग्रीवाल

सांसद सिग्रीवाल ने माथा टेक कर नारद बाबा से लिया आशीर्वाद

 

छपरा 1 जुलाई 2024। सारण के तरैया प्रखंड के अरदेवा-जिमदहा गांव स्थित नारायणी तट के किनारे श्री नारद बाबा के आश्रम पर रविवार की देर संध्या पहुचे महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सीगवाल ने माथा टेक कर मां गंगे और नारद बाबा का आशीर्वाद लिया तथा संत शिरोमणि श्री नारद बाबा जी महाराज का फूल मालाओं से अभिवादन कर अंग वस्त्र से उन्हें सम्मानित किया।

इस दौरान सांसद ने आश्रम के अन्य संतों को भी अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। वही स्थानीय जनप्रतिनिधि व यज्ञ कमिटी के अध्यक्ष ने सांसद को फूल-मालाओं से स्वागत किया एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।

सांसद सिग्रीवाल ने नारद बाबा का आशीर्वाद प्राप्त कर कहा कि आज के समय में ऐसे त्याग पुरुष संतों के रूप में ही विराजमान है। सनातन की रक्षा के लिए संत समाज हमेशा से अग्रसर रहा है और उन्हीं के बदौलत आज भारत विश्व गुरु बनने के कगार पर है।

बताते चलें कि आगामी 6 जुलाई से 15 जुलाई तक नारायणी तट के किनारे ग्राम जिमदहा में श्री नारद बाबा के आश्रम पर नव दिवसीय श्री सहस्त्रचंडी महायज्ञ का आयोजन हो रहा है। इसी आयोजन की तैयारी की जानकारी लेने सांसद सिग्रीवाल नारद बाबा के आश्रम पर पहुंचे हुए थे। सांसद सिग्रीवाल ने महायज्ञ के सफल आयोजन की अग्रिम बधाई दी तथा यज्ञ में विशेष रूप से बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने में सहभागिता बताई।

मौके पर कार्यकारी अध्यक्ष हरिशंकर सिंह, उपाध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह, मुखिया सुशील सिंह, नन्दकिशोर साह, सांसद प्रतिनिधि संजय सिंह, अरुण चौबे, शशिकांत सिंह, पंकज सिंह चौहान, समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

Explore casual encounters on this sugar dating dating site and meet people.