HomeCrimeअवैध हथियार के साथ वीडियो हुआ वायरल, पुलिस ने किया दो युवक...

अवैध हथियार के साथ वीडियो हुआ वायरल, पुलिस ने किया दो युवक को गिरफ्तार

बिहार में सोशल मीडिया पर अवैध हथियार के साथ प्रदर्शन करना हर किसी पर भारी पड़ रहा है। इसी कड़ी मे खगड़िया पुलिस ने सोशल मीडिया पर अवैध हथियार लहराने और गाली गलौज का वीडियो वायरल होने के बाद दो युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामला खगड़िया के परवत्ता की है जहां एक वीडियो वायरल बहुत तेजी से हो रहा है।

वायरल वीडियो में कुछ युवक हाथ में हथियार लेकर गाली गलौज करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो युवकों को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया और जेल भेज दिया। मामले में गोगरी के डीएसपी रमेश कुमार ने बताया कि गुरुवार को परबत्ता थानाध्यक्ष को एक वीडियो मिला था जिसमें कुछ युवक हथियार लहराते हुए किसी के साथ गाली गलौज कर रहे हैं।

वीडियो प्राप्त होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवकों की पहचान डुमरिया बुजुर्ग गांव निवासी केशव कुमार और अगुवानी निवासी मिथुन कुमार उर्फ मारकंडा के रूप में की गई। गिरफ्तार युवकों के पास से पुलिस ने एक पिस्तौल, एक कारतूस और दो मोबाइल बरामद किया है।

मामले में पुलिस ने चार के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है जिसमें दो युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और दो अन्य युवक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। डीएसपी ने बताया कि दो गुटों के बीच विवाद चल रहा था और विवाद में ही युवकों ने हथियार के साथ वीडियो बनाया था। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जबकि दो अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

Explore casual encounters on this sugar dating dating site and meet people.