HomeRegionalBiharपश्चिम चंपारण में जिलाधिकारी के नेतृत्व में जिला के सभी अधिकारी पहुंचे...

पश्चिम चंपारण में जिलाधिकारी के नेतृत्व में जिला के सभी अधिकारी पहुंचे प्रखंड कार्यालय, किया निरीक्षण

पश्चिम चंपारण के ठकराहा प्रखंड मुख्यालय गुरुवार को जिला मुख्यालय के रुप में तब्दील रहा। डीएम दिनेश कुमार राय सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों संग ठकरहा प्रखंड मुख्यालय में पूर्वाह्न 10:30 बजे पहुंचे और अधिकारियों को उनसे संबंधित विभागों में जांच करने का निर्देश दिया।

एक साथ सभी विभागों में अधिकारियों की जांच से दिनभर हड़कंप मचा रहा है। प्रखंड अंतर्गत संचालित आंगनबाड़ी, शिक्षा, चिकित्सा, स्वास्थ्य, जविप्र, कृषि, बिजली, पीएईडी, जलसंसाधन, लोक निर्माण व ग्रामीण कार्य विभाग, राजस्व, विकास व लोक कल्याणकारी योजनाओं सहीत विभिन्न विभागों में विभाग के जिला स्तरीय अधिकारियों ने गहनता से जांच किया। जिला प्रशासन का नजारा ठकरहा में पहली बार दिखा है। लोगों ने कहा डीएम के अभियान के रुप में जांच से जनमानस की कल्पना पूरी हो रही है। इस जांच को एक ऐतिहासिक जांच के रुप में लोगों ने देखा।

लोगों ने कहा कि सुधार के इस स्वर्णिम काल को वर्षों तक याद किया जायेगा। जहां डीएम ने एक साथ सभी विभागों का हाल जाना। डीएम दिनेश कुमार राय और डीईओ ने बीआरसी, कस्तूरबा वालिका विद्यालय सहित स्कूलों की जांच किया। ठकराहा सीएचसी का जांच सिविल सर्जन, आंगनबाड़ी की जांच डीपीओ ने किया। जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने जविप्र के दुकानों व राज्य खाद्य निगम के गोदाम का जांच जांच किया। डीएम ने बताया कि अपर समहर्ता ने राजस्व विभाग व उप विकास आयुक्त द्वारा विकास और लोक कल्याणकारी योजनाओं की जांच की गई। बिजली, पानी की समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों ने क्षेत्र में पह़ुंचकर जांच किया है।

डीएम दिनेश राय ने बताया कि जांच के उपरांत अधिकारियों के क्षेत्र से प्रखंड मुख्यालय में वापिस लौटने के उपरांत सभी अधिकारियों से जांच की समीक्षा की गई है। जांच में तथ्यों के अनुसार अग्रेत्तर कार्रवाई की जायेगी। गुरुवार को ठकराहा में दिनभर रहे डीएम ने प्रखंड मुख्यालय में पहुंचे फरियादियों की परेशानियों को भी काफी सुना और पीड़ितों के समस्या समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। फरियादियों में शामिल मोतीपुर के मुखिया व सरपंच ने पंचायत सचिव के रवैये से पंचायत में विकास कार्य प्रभावित होने रहने की बात बताते हुए तत्काल विकास कार्य को गति दिलवाने की गुहार लगाई।

वही मोतीपुर के सरपंच ने उमाटोला प्राथमिक विधालय के भूमि पर स्थानीय लोगों के अतिक्रमण की शिकायत की। प्रखंड प्रमुख अंजु देवी और प्रमुख प्रतिनिधि ने प्रखंडाधीन समस्याओं से जिलाधिकारी को अवगत कराया। डीएम दिनेश कुमार राय ने अधिकारियों व इंजीनियरों के साथ ठकराहा के पीपी तटबंध पर पहुंचकर नदी व बांध ठोकर के सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। डीएम ने ठकराहा के मुखिया प्रतिनिधि वीरेंद्र तिवारी की अपील पर परसौना छठ घाट, बने पार्क का निरीक्षण करके पार्क के सजावट व सुविधा को देखकर मुखिया को धन्यवाद दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments