HomeCrimeफर्जी रिलीज ऑर्डर के सहारे जब्त ट्रक छुड़ाने का कर रहे थे...

फर्जी रिलीज ऑर्डर के सहारे जब्त ट्रक छुड़ाने का कर रहे थे प्रयास, दो जालसाज गिरफ्तार

सारण की सोनपुर पुलिस ने आज एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो जालसाजों को गिरफ्तार किया है जो फर्जी रिलीज ऑर्डर बनाकर जब्त किए गए ट्रक को छुड़ाने की कोशिश कर रहे थे।

छपरा 10 जुलाई 2024: सारण की सोनपुर पुलिस ने आज एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो जालसाजों को गिरफ्तार किया है जो फर्जी रिलीज ऑर्डर बनाकर जब्त किए गए ट्रक को छुड़ाने की कोशिश कर रहे थे। करीब दो माह पहले अवैध बालू लदे ट्रक को जब्त किया था जिसे छुड़ाने के लिए जालसाजों ने बड़ी जालसाजी कर दी पर पुलिस से बच नही सके और कानून के गिरफ्त में जकड़ लिए गये।

पुलिस के मुताबिक दो महीने पहले, सोनपुर पुलिस ने अवैध बालू लदे एक ट्रक को जब्त किया था। दो युवक सोनपुर थाने पहुंचे और फर्जी सिविल कोर्ट रिलीज ऑर्डर और चालान दिखाकर ट्रक को रिहा करने का अनुरोध किया।

थानाध्यक्ष सोनपुर राजनंदन को दस्तावेजों पर संदेह हुआ और उन्होंने इसकी जांच करवाई तो जांच में पाया गया कि रिलीज ऑर्डर और चालान पूरी तरह से फर्जी थे।

पुलिस ने तुरंत दोनों युवकों, दीपक कुमार (बेगूसराय) और अशोक कुमार महतो (समस्तीपुर) को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करउन्हें जेल भेज दिया गया है।

यह घटना पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई का एक उदाहरण है। इससे न केवल फर्जीवाड़े को रोका गया है, बल्कि अवैध खनन पर भी रोक लगी है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments