HomeRegionalBiharबेगूसराय में युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने प्रेमिका पर लगाया हत्या...

बेगूसराय में युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने प्रेमिका पर लगाया हत्या का आरोप

बेगूसराय में संदिघ्ध स्थिति में एक अधेड़ की मौत के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। उक्त घटना में मृतक के परिजनों ने प्रेम संबंध में प्रेमिका पर ही हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना सामहो थाना क्षेत्र के सलहा बहियार की है। मृतक की पहचान सलहा बिंद टोली निवासी सोखी बिंद के पुत्र लालो बिंद के रूप में की गई है।

परिजनों ने बताया कि लालो बिंद का गांव के ही रहने वाली शोभा देवी नामक महिला से वर्षों से प्रेम संबंध चल रहा था। बीती रात भी लालो बिंद अपने मकई के खरिहान में अपनी प्रेमिका के साथ ही सोया हुआ था। सुबह जब परिजन उसे जगाने के लिए गए तो लालो बिंद को मृत अवस्था में पाया।

तत्पश्चात इसकी सूचना साम्हो थाने की पुलिस को दी गई। फिलहाल साम्हो थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और सभी बिंदुओं पर जांच शुरू कर दी है। परिजनों ने सीधे-सीधे आरोप लगाते हुए कहा है कि लालो बिंद का चार बच्चों की मां शोभा देवी से लंबे समय से प्रेम संबंध चल रहा था जबकि लालो बिंद एवं शोभा देवी दोनों ही पूर्व से ही विवाहित हैं। परिजनों ने शोभा देवी पर ही हत्या करने की शंका जाहिर की है। अब पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि पूरा माजरा क्या है ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments