HomeBiharChapraSaran डीएम एसपी ने गड़खा के जानकी नगर जाकर विधि व्यवस्था का...

Saran डीएम एसपी ने गड़खा के जानकी नगर जाकर विधि व्यवस्था का लिया जायजा, विधि व्यवस्था सामान्य बनाए रखने का दिया निर्देश

सारण के गड़खा थाना के जानकी नगर ग्राम में सोमवार की रात्रि में दो पक्षों के बीच झड़प के बाद वहाँ विधि व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से दंडाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई थी।

सोमवार को रात्रि में दो पक्षों के बीच झड़प के बाद जानकी नगर में विधि व्यवस्था बनाये रखने हेतु दंडाधिकारी एवं पुलिस बल किये गये थे प्रतिनियुक्त

छपरा 18 जून, 2024। सारण के गड़खा थाना के जानकी नगर ग्राम में सोमवार की रात्रि में दो पक्षों के बीच झड़प के बाद वहाँ विधि व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से दंडाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई थी। आज जिलाधिकारी अमन समीर एवं पुलिस अधीक्षक डॉ० कुमार आशीष ने जानकी नगर जाकर स्वयं विधि व्यवस्था का जायजा लिया। वहाँ विधि व्यवस्था की वर्तमान स्थिति संतोषप्रद पाई गई।

अनुमंडल पदाधिकारी सदर एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर को आवश्यकतानुसार अतिरिक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस बल प्रतिनियुक्त करने का निदेश दिया गया। उन्हें प्रतिनियुक्त किये गये दंडाधिकारियों एवं पुलिस बल की स्थल पर उपस्थिति का पर्यवेक्षण का सुनिश्चित करने को कहा गया।

प्रखंड विकास पदाधिकारी गड़खा एवं एवं थाना प्रभारी को संयुक्त रूप से लगातार भ्रमणशील रहकर विधि व्यवस्था सामान्य बनाये रखने को कहा गया। दोनों अधिकारियों को आज ही स्थानीय शांति समिति की बैठक करने का निदेश दिया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments