HomeCrimeदेर रात एसपी ने किया विभिन्न थानों का औचक निरीक्षण, कुछ पुलिस...

देर रात एसपी ने किया विभिन्न थानों का औचक निरीक्षण, कुछ पुलिस कर्मियों को मिला इनाम कुछ से शोकॉज तलब

बीती रात्रि पुलिस अधीक्षक, सारण ने मुफ्फसिल, अवतार नगर एवं डोरीगंज थानों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में थाना के हाजत, आगंतुक कक्ष व महिला कक्ष का निरीक्षण किया। साथ ही थाना में थाना रजिस्टरो से लेकर मुख्य दस्तावेजों की जाॅच की गई।

छपरा 3 जुलाई 2024। बीती रात्रि पुलिस अधीक्षक, सारण ने मुफ्फसिल, अवतार नगर एवं डोरीगंज थानों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में थाना के हाजत, आगंतुक कक्ष व महिला कक्ष का निरीक्षण किया। साथ ही थाना में थाना रजिस्टरो से लेकर मुख्य दस्तावेजों की जाॅच की गई।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक, सारण थानाध्यक्ष को रात्रि गश्ती सुचारु रूप से किए जाने, शराब के परिवहन एव भंडारण पर निगरानी रखने एवं वांछित अपराधियों को जल्द से जल्द पकडने एवं थाना पर आने वाले परिवादियों की समस्या को गंभिरता से निस्तारण करने का निर्देष दिया गया।

अवतारनगर एवं डोरीगंज थाना के औचक निरीक्षण के क्रम में संतरी सिपाही 724 विनोद कुमार, डोरीगंज थाना, गृहरक्षक 201731 राजू कुमार यादव, अवतारनगर थाना को अपने कर्तव्य पर चुस्त एवं मुस्तैद पाया गया जिसके लिए पुलिस अधीक्षक, सारण द्वारा उक्त दोनो संतरी को 500-500 रू0 की राशि से पुरस्कृत किया जाएगा।

निरीक्षण के दौरान अवतारनगर एवं डोरीगंज थाना के गश्ती वाहन को थाना में ही पाया गया जिसके संबंध में दोनो थानाध्यक्ष से स्पष्टीकरण की मांग की गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments