HomePoliticsसंजय झा को जनता दल यू का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने...

संजय झा को जनता दल यू का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में हर्ष

बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं पार्टी के राज्यसभा सांसद और राष्ट्रीय महासचिव संजय कुमार झा जी को जनता दल यू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष चुने जाने पर सारण जिला श्रम एवं तकनीकी प्रकोष्ठ जदयू के अध्यक्ष रवि प्रकाश ने बधाई दिया।

छपरा 2 जूलाई 2024। बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं पार्टी के राज्यसभा सांसद और राष्ट्रीय महासचिव संजय कुमार झा जी को जनता दल यू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष चुने जाने पर सारण जिला श्रम एवं तकनीकी प्रकोष्ठ जदयू के अध्यक्ष रवि प्रकाश ने बधाई दिया और मुख्यमंत्री जी का अभार व्यक्त किया और उन्होंने कहा कि श्री झा जी को कार्यकारी अध्यक्ष चुने जाने से पार्टी और भी मजबूत हो कर नए आयाम को प्राप्त करेगी पार्टी के तमाम कार्यकर्ताओं और खास कर सारण के युवाओं में खुशी का माहौल है।

इस मौके पर पार्टी के प्रदेश महासचिव सत्य प्रकाश यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष, श्रम एवं तकनीकी प्रकोष्ठ के चांदनी सिंह जिला अध्यक्ष अल्ताफ आलम राजू फिरोज आलम पूर्व युवा जिला अध्यक्ष दिगम्बर तिवारी तकनीकि प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रविप्रकाश, अल्पसंखयक के अध्यक्ष वसीम अकरम, महादलित के अध्यक्ष शंभू मांझी, पप्पू कुमार सोनी विकास कुमार यादव रवि रंजन सिंह जितेन्द्र सिंह मोना अंसारी बबलू साह चितरंजन सिंह मुकेश कुमार सिंह सोनू आलम उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments