HomeRegionalBiharबक्सर में लोकसभा चुनाव ड्यूटी में लगे एक जवान की लू लगाने...

बक्सर में लोकसभा चुनाव ड्यूटी में लगे एक जवान की लू लगाने से निधन

बक्सर में लोकसभा चुनाव ड्यूटी में लगे एक जवान की अचानक तबियत खराब होने के बाद मौत हो गई। जवान गोरखा बटालियन का था और वह चुनाव ड्यूटी में बक्सर आया था जहां बुधवार को फ्लैग मार्च करने के दौरान अचानक उसकी तबियत बिगड़ गई। दरअसल बुधवार को लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सिकरौल थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च की जा रही थी इसी दौरान जवान की अचानक तबियत बिगड़ गई।

तबियत बिगड़ने के बाद आनन फानन में उसे सदर अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जवान की पहचान गोरखा बटालियन में पदस्थापित बहादुर छेत्री के रूप में की गई। जवान की निधन के बाद आशंका जताई जा रही है कि लू लगाने से निधन हुई है। बता दें कि बुधवार को बक्सर में तापमान करीब 46 डिग्री था जिसकी वजह से जिले में हीट वेव का अलर्ट भी जारी किया गया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

Lab test: Connector lab verification [lab-7b30de4d6f0047feac520c4dcdb17278]. [lab-7b30de4d6f0047feac520c4dcdb17278]

Lab test: Connector lab verification [lab-b6dc86711a294e18bb6bdbb4ab020aed]. [lab-b6dc86711a294e18bb6bdbb4ab020aed]