कई बैंकों में अकाउंट खुलवाकर पासबुक और एटीएम साइबर क्रिमिनल को 5-5 हजार में बेचने का मामला गया में सामने आया है। बिहार के गया में साइबर अपराधियों के खिलाफ गया पुलिस का अभियान निरंतर जारी है। आए दिन अलग अलग इलाकों से ठगों की गिरफ्तारी होती रही है। अब एक बार फिर पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। दरअसल लाखों रुपए का अवैध निकासी कर ट्रांजैक्शन करने वाले एक आरोपी मंगरु पासवान को गिरफ्तार किया है।
इसकी खुलासा साइबर थाना के साइबर उपाधीक्षक सह थानाध्यक्ष साक्षी राय ने रविवार को प्रेस वार्ता कर की है। साइबर थाना के थानाध्यक्ष साक्षी राय ने बताया कि 20 मार्च 2024 को एक व्यक्ति ने साइबर थाने में लिखित आवेदन दिया था कि उनके पीएनबी अकाउंट से अज्ञात व्यक्ति के द्वारा कई ट्रांजैक्शन कर 5 लाख 26 हजार 75 रुपए की अवैध निकासी कर ली गयी है। लिखित आवेदन के आधार पर साइबर थाने में कांड संख्या 48/24 दर्ज कर मामले का अनुसंधान शुरू किया गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए एक विशेष टीम का गठन किया गया और संलिप्त आरोपी को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद उस खाताधारक के केवाईसी निकलवाया गया जिसमें पता चला कि खाताधारक रोहतास जिले के शिवसागर थाना अंतर्गत ग्राम सेमरी का है। इसके बाद पुलिस रोहतास जिले गई और वहां के पुलिस की सहयोग से पासबुक के साथ उसे गिरफ्तार किया गया।
इसके बाद पुलिस रोहतास गई और वहां की पुलिस की मदद से पासबुक के साथ उसे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किये गये आरोपी से जब पूछताछ की गयी तो उसने बताया कि यह साइबर अपराधी को प्रत्येक खाता रु 5000 में एटीएम के साथ बेच देता था। जिसके बाद इसी खाते से साइबर ठग लोगों को निशाना बनाकर ठगी करते थे। गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।