HomeBiharChapraCase के ट्रायल में गवाहों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने पर विशेष बल...

Case के ट्रायल में गवाहों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने पर विशेष बल देने पर जोर

डीएम अमन समीर एवं पुलिस अधीक्षक डॉ० कुमार आशीष ने समाहरणालय सभागार में सभी लोक अभियोजन पदाधिकारियों के साथ बैठक किया।बैठक में जिला के विभिन्न न्यायालयों में संचालित वादों के सुनवाई की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई।

छपरा 26 जून 2024। डीएम अमन समीर एवं पुलिस अधीक्षक डॉ० कुमार आशीष ने समाहरणालय सभागार में सभी लोक अभियोजन पदाधिकारियों के साथ बैठक किया।बैठक में जिला के विभिन्न न्यायालयों में संचालित वादों के सुनवाई की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई। एक एक कर सभी लोक अभियोजन पदाधिकारियों से उनके जिम्मे के वादों के बारे में जानकारी ली गई।

बहुत सारे वादों में सुनवाई के क्रम में गवाहों की उपस्थिति नहीं होने के कारण ट्रायल प्रक्रिया में विलंब होने की बात कही गई। इन गवाहों को मोटे तौर पर चार वर्गों में रखा गया है। गवाह के रूप में डॉक्टर की उपस्थिति की जिम्मेदारी सिविल सर्जन को आईओ की उपस्थिति की जिम्मेदारी पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय को, अन्य सरकारी पदाधिकारी, कर्मी के उपस्थिति की मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी विधि शाखा को दी गई है।

इस संबंध में सभी संबंधित पदाधिकारियों के साथ सभी लोक अभियोजन पदाधिकारियों को समन्वय स्थापित कर गवाहों के उपस्थिति हेतु कार्रवाई का निदेश दिया गया ताकि ट्रायल प्रक्रिया में तेजी लाकर वादों का निष्पादन किया जा सके। बैठक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर, प्रभारी विधि शाखा सहित सभी लोक अभियोजन पदाधिकारी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments