HomeArt & Cultureसारण के रंग पुरोधाओं को सामूहिक श्रद्धांजलि का महाआयोजन "बिपिन बिहारी श्रीवास्तव...

सारण के रंग पुरोधाओं को सामूहिक श्रद्धांजलि का महाआयोजन “बिपिन बिहारी श्रीवास्तव नाट्योत्सव 2026” कल 

कार्यक्रम के प्रथम सत्र में दोपहर 4 बजे से श्रद्धांजलि सभा आयोजित होगी, जिसमें स्व. बिपिन बिहारी श्रीवास्तव सहित सारण प्रमंडल के 76 सूचीबद्ध दिवंगत रंगकर्मियों तथा सैकड़ों गुमनाम रंग साधकों को सामूहिक श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। यह आयोजन रंगकर्मी बिपिन‌ बिहारी श्रीवास्तव सहित सारण की रंग परंपरा के उन पुरोधाओं के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का एक महत्वपूर्ण अवसर होगा, जिन्होंने अपने जीवन को कला और संस्कृति के लिए समर्पित किया।

 

छपरा, 8 जून। सारण प्रमंडल के दिवंगत रंगकर्मियों की स्मृति को समर्पित “बिपिन बिहारी श्रीवास्तव नाट्योत्सव 2026” का आयोजन रंगकर्मी एवं फिल्मकार स्वर्गीय बिपिन बिहारी श्रीवास्तव की जयंती के अवसर पर 9 जून 2026 को भिखारी ठाकुर प्रेक्षागृह, छपरा में किया गया है।

कार्यक्रम के प्रथम सत्र में दोपहर 4 बजे से श्रद्धांजलि सभा आयोजित होगी, जिसमें स्व. बिपिन बिहारी श्रीवास्तव सहित सारण प्रमंडल के 76 सूचीबद्ध दिवंगत रंगकर्मियों तथा सैकड़ों गुमनाम रंग साधकों को सामूहिक श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। यह आयोजन रंगकर्मी बिपिन‌ बिहारी श्रीवास्तव सहित सारण की रंग परंपरा के उन पुरोधाओं के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का एक महत्वपूर्ण अवसर होगा, जिन्होंने अपने जीवन को कला और संस्कृति के लिए समर्पित किया।

दूसरे सत्र में शाम 6 बजे से “रंग श्रद्धांजलि” के अंतर्गत नाट्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ आयोजित की जाएंगी। इस क्रम में छपरा इप्टा द्वारा युद्ध विरोध, शांति, अमन और मानवता का संदेश देने वाला रामधारी सिंह दिनकर कृत “रश्मिरथी” प्रस्तुत किया जाएगा, जिसका नाट्यांतरण निर्देशन और रंग परिकल्पना डॉ. अमित रंजन ने किया है और संगीत कंचन और टुन्नू तनहा ने दिया है। नाटक में‌ मनोरंजन पाठक, अमित रंजन, कंचन बाला, प्रशांत चेतन, शैलेन्द्र कुमार शाही, पंकज कुमार, मृणाभ, अभिलाषा मिश्रा, आयुषी परासर, शालनी इत्यादि मुख्य भूमिकाओं में हैं।

इसके अतिरिक्त बिहार सिनेमा एवं सांस्कृतिक समिति, गोपालगंज द्वारा “भीष्म : एक योद्धा – ना भूतो ना भविष्यति” नाटक का मंचन किया जाएगा। इस नाटक के लेखक धनंजय चौबे तथा निर्देशक अनिकेत मिश्रा हैं। कार्यक्रम में नृत्य एवं गीत की विशेष प्रस्तुतियाँ भी आकर्षण का केंद्र रहेंगी।

नाट्योत्सव का उद्घाटन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, सारण, श्री पुनीत कुमार गर्ग करेंगे। वहीं जयप्रकाश विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. प्रमेन्द्र रंजन बाजपेयी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में प्रशासनिक पदाधिकारी, वरिष्ठ रंगकर्मी, अधिवक्ता पत्रकार तथा विभिन्न क्षेत्रों के सम्मानित अतिथि भी शामिल होंगे।

नाट्योत्सव के संरक्षक विधान पार्षद प्रो. वीरेन्द्र नारायण यादव तथा आयोजक डॉ. अमित रंजन ने सारण प्रमंडल के कला एवं संस्कृति प्रेमी नागरिकों से कार्यक्रम में अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर रंगमंच के पुरोधाओं को श्रद्धासुमन अर्पित करने तथा उत्कृष्ट नाट्य, गीत एवं नृत्य प्रस्तुतियों का आनंद लेने की अपील की है।

स्थान: भिखारी ठाकुर प्रेक्षागृह, छपरा
तिथि: 9 जून 2026
श्रद्धांजलि सभा: अपराह्न 4:00 बजे
रंग श्रद्धांजलि एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम: सायं 6:00 बजे

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments