HomeBiharChapraDM वैभव श्रीवास्तव ने लोक शिकायतों की सुनवाई कर 17 मामलों के...

DM वैभव श्रीवास्तव ने लोक शिकायतों की सुनवाई कर 17 मामलों के समाधान की दिशा में की कार्रवाई

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि लोक शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों की समस्याओं के प्रति सभी लोक प्राधिकारों को संवेदनशीलता और तत्परता के साथ कार्य करना होगा।

छपरा, 15 मई 2026। सारण के जिलाधिकारी ने शुक्रवार को अपने कार्यालय कक्ष में बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम, 2015 के तहत द्वितीय अपील से संबंधित मामलों की सुनवाई करते हुए आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की।

जिलाधिकारी ने कुल 17 लोक शिकायत मामलों की सुनवाई की, जिनमें से 08 मामलों में अंतिम आदेश पारित कर शिकायतों का निवारण किया गया। वहीं शेष 09 मामलों में संबंधित लोक प्राधिकारों को पूर्ण प्रतिवेदन के साथ अगली निर्धारित तिथि पर उपस्थित होने का निर्देश दिया गया।

सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि लोक शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों की समस्याओं के प्रति सभी लोक प्राधिकारों को संवेदनशीलता और तत्परता के साथ कार्य करना होगा।

डीएम वैभव श्रीवास्तव ने कहा कि बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम, 2015 का प्रभावी क्रियान्वयन सुशासन की महत्वपूर्ण कड़ी है। इसके लिए सभी पदाधिकारी सजग, संवेदनशील और सक्रिय रहकर जनता की शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments