HomeCrimeछपरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 'आवाज दो' अभियान के तहत आर्केस्ट्रा सेंटरों...

छपरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ‘आवाज दो’ अभियान के तहत आर्केस्ट्रा सेंटरों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, 20 लड़कियां मुक्त, 11 गिरफ्तार

मई 2023 से अब तक इस विशेष अभियान के तहत पुलिस ने रिकॉर्ड 397 लड़कियों को रेस्क्यू किया है और 136 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

छपरा, 15 मई 2026। सारण जिले में महिलाओं और नाबालिग लड़कियों के शोषण के खिलाफ पुलिस ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। “आवाज दो” अभियान के तहत वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) विनीत कुमार के निर्देशन में पिछले तीन दिनों के भीतर कुल 50 नाबालिग और पीड़ित लड़कियों को आर्केस्ट्रा संचालकों के चंगुल से मुक्त कराया गया है, जबकि इस धंधे में संलिप्त 20 अभियुक्तों को सलाखों के पीछे भेजा जा चुका है।

मई 2023 से अब तक इस विशेष अभियान के तहत पुलिस ने रिकॉर्ड 397 लड़कियों को रेस्क्यू किया है और 136 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

रातभर चली छापेमारी, नेपाल से लेकर असम तक की लड़कियां मुक्त

ताजा मामला 14 मई 2026 का है। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग और अपर पुलिस महानिदेशक (कमजोर वर्ग) के निर्देश पर एसएसपी विनीत कुमार ने एक स्पेशल टीम का गठन किया। इस टीम में ए०एच०टी०यू० (Anti-Human Trafficking Unit) के प्रभारी पु०नि० विशाल आनन्द, महिला थानाध्यक्ष पु०अ०नि० नेहा कुमारी और ‘एसोसिएशन फॉर वॉलंटरी एक्शन’ की टीम शामिल थी।
इस संयुक्त टीम ने सारण के सहाजितपुर, गौरा, जलालपुर, मढ़ौरा और बनियापुर थाना क्षेत्रों में चल रहे आर्केस्ट्रा सेंटरों की घेराबंदी कर सघन छापेमारी की। यहाँ जबरन प्रताड़ित कर लड़कियों से डांस कराया जा रहा था। मौके से 20 नाबालिग व पीड़ित लड़कियों को मुक्त कराया गया, जिनमें से 8 नेपाल, 4 पश्चिम बंगाल, 2 झारखंड, 2 ओडिशा, 1 उत्तर प्रदेश, 1 असम, 1 मध्य प्रदेश और 1 बिहार की रहने वाली हैं।

पोक्सो और बंधुआ मजदूर अधिनियम समेत कई गंभीर धाराएं लागू

इस मामले में पुलिस ने सख्त रुख अख्तियार करते हुए महिला थाना में कांड सं०-68/26 दर्ज किया है। आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता (BNS), पोक्सो एक्ट (POCSO Act), जे०जे० एक्ट 2015, बंधुआ मजदूर अधिनियम-2016 और आई०टी०पी०ए० एक्ट (ITPA Act) की बेहद गंभीर धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

गिरफ्तार आरोपियों की सूची:

पुलिस ने मौके से मानव तस्करी और शोषण के खेल में शामिल 11 आरोपियों को दबोचा है, जो देश के अलग-अलग राज्यों के रहने वाले हैं:
1. गोलू कुमार (गोविन्दचक, सोनपुर, सारण)
2. सुरज शर्मा (गोपालपुर, बनियापुर, सारण)
3. रहीम शेख (धोबल बाजार, बनियापुर, सारण)
4. राजा दास उर्फ सोम्यरंजन दास (सिमपुर, जगसिमपुर, ओडिशा)
5. ऋणि मलिक (पति- राजा दास, जगसिमपुर, ओडिशा)
6. सोहिदुल ईस्लाम (कुकिला, बोगाई गाँव, असम)
7. महादेव रविदास (भटवारा, दक्षिण दिनाजपुर, पश्चिम बंगाल)
8. मितन जना (दातन, पश्चिम मेदनीपुर, पश्चिम बंगाल)
9. लतिका विश्वास* (पति- मितल जना, पश्चिम मेदनीपुर, पश्चिम बंगाल)
10. कृष्णा बेहरा (बारी कोता, खूंटा, मोखन, ओडिशा)
11. प्रदीप जाट (काहर देहि, मझौली, जबलपुर, मध्य प्रदेश)

छापेमारी टीम में ये रहे मुस्तैद:

इस बड़े ऑपरेशन को सफल बनाने में ए.एच.टी.यू. सारण की टीम, महिला थाना समेत सहाजितपुर, गौरा, मढ़ौरा, बनियापुर और जलालपुर के थानाध्यक्ष व पुलिसकर्मी और ‘एसोसिएशन फॉर वॉलंटरी एक्शन टीम’ के सदस्यों की मुख्य भूमिका रही।

सारण पुलिस की जनता से अपील:

सारण पुलिस का “आवाज दो” अभियान लगातार जारी है। अगर आपके आसपास किसी भी महिला या लड़की के साथ शोषण या प्रताड़ना हो रही है, तो चुप न रहें। तुरंत “आवाज दो” हेल्पलाइन नंबर: 9031600191 पर सूचना दें। आपकी पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी।

प्रतीकात्मक तस्वीर

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments