HomeCrimeनाबालिग से दुष्कर्म मामले में SIT गठित, एक विधि विरुद्ध निरुद्ध

नाबालिग से दुष्कर्म मामले में SIT गठित, एक विधि विरुद्ध निरुद्ध

छपरा 11  मई 2026। सारण जिले के एकमा थाना क्षेत्र में नाबालिग पीड़िता से कथित सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है। घटना को लेकर इलाके में गंभीरता और आक्रोश का माहौल है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 10 मई 2026 की रात्रि में पीड़िता के परिजनों द्वारा एकमा थाना में लिखित आवेदन दिया गया, जिसके आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर सुसंगत धाराओं के तहत तत्काल अनुसंधान शुरू किया गया। आवेदन में नाबालिग पीड़िता के साथ सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाया गया है। मामले में कुल तीन अभियुक्तों की पहचान की गई है।

घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए सारण पुलिस के वरीय पुलिस अधीक्षक ने स्वयं घटनास्थल का निरीक्षण किया। उनके निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-2 के नेतृत्व में विशेष जांच दल (SIT) गठित कर मामले की गहन जांच कराई जा रही है।

एफएसएल टीम द्वारा घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र किए गए हैं, वहीं पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण भी कराया गया है। पुलिस का कहना है कि प्राप्त तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक विधि-विरुद्ध बालक को निरुद्ध कर लिया है, जबकि अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

सारण पुलिस ने कहा है कि मामले में निष्पक्ष एवं विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। साथ ही पीड़िता की पहचान और सम्मान की रक्षा को लेकर आमजन एवं मीडिया से संवेदनशीलता बरतने और सहयोग करने की अपील की गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments