HomeCrimeसारण में बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन: 9 लड़कियां मुक्त, 2 आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तार

सारण में बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन: 9 लड़कियां मुक्त, 2 आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तार

सारण पुलिस के विशेष अभियान के तहत मई 2024 से अबतक जिले में कुल 325 लड़कियों को अनैतिक देह व्यापार से मुक्त कराया गया है। इस दौरान 40 कांड दर्ज कर 107 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है।

छपरा, 28 फरवरी। सारण पुलिस ने महिला उत्पीड़न और अनैतिक गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गुरुवार अहले सुबह बड़ी कार्रवाई की। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर महिला थाना की टीम ने मकेर, इशुआपुर, मशरक और अमनौर थाना क्षेत्रों में संचालित विभिन्न आर्केस्ट्रा स्थलों पर घेराबंदी कर छापेमारी की।

कार्रवाई के दौरान जबरन प्रताड़ित कर नृत्य कराने वाली 5 बालिग और 4 नाबालिग लड़कियों को मुक्त कराया गया। इनमें उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, उड़ीसा और झारखंड की भी पीड़िताएं शामिल हैं। मौके से 2 आर्केस्ट्रा संचालक-सहयोगियों को गिरफ्तार किया गया।

इस संबंध में महिला थाना कांड संख्या 21/26, दिनांक 27.02.2026 दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

मई 2024 से अबतक का रिकॉर्ड: 325 लड़कियां मुक्त

सारण पुलिस के विशेष अभियान के तहत मई 2024 से अबतक जिले में कुल 325 लड़कियों को अनैतिक देह व्यापार से मुक्त कराया गया है। इस दौरान 40 कांड दर्ज कर 107 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है।

गिरफ्तार अभियुक्त

राज हुसैन, पिता- इमाम हुसैन, बसडोला खास, थाना-गोपालगंज, जिला-गोपालगंज
रोहित कुमार सहनी, पिता- नथुन सहनी, मशरक दखिन टोला, थाना-मशरक, जिला-सारण।

संयुक्त टीम की कार्रवाई

छापामारी दल में महिला थाना, मकेर, इशुआपुर, मशरक और अमनौर थानों के पदाधिकारी, प्रभारी एएचटीयू सारण तथा मिशन मुक्ति फाउंडेशन के सदस्य शामिल थे।

‘आवाज दो’ अभियान जारी

महिलाओं के शोषण के खिलाफ सारण पुलिस द्वारा ‘आवाज दो’ अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि आपके आसपास कोई महिला इस तरह की प्रताड़ना का शिकार है, तो हेल्पलाइन नंबर 9031600191 पर सूचना दें।
सारण पुलिस का संदेश साफ है — महिला उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं, अपराधियों पर होगी सख्त कार्रवाई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments