HomeRegionalBiharCM ने डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम साइंस सिटी का किया निरीक्षण, कहा—युवाओं...

CM ने डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम साइंस सिटी का किया निरीक्षण, कहा—युवाओं में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाने का बनेगा सशक्त केंद्र

पटना  30 दिसम्बर 2025। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज पटना के राजेन्द्र नगर में 21 एकड़ भू-खंड पर नवनिर्मित डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम साइंस सिटी का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पूरे परिसर का भ्रमण करते हुए विभिन्न गैलरियों एवं विज्ञान आधारित प्रदर्शों का सूक्ष्मता से अवलोकन किया और उपलब्ध सुविधाओं व व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी ली।

निरीक्षण के क्रम में मुख्यमंत्री ने साइंस सिटी में आए बच्चों से बातचीत की, उनके अनुभव जाने और उनका उत्साहवर्द्धन किया। भवन निर्माण विभाग के सचिव  कुमार रवि ने मुख्यमंत्री को साइंस सिटी की विशेषताओं से अवगत कराते हुए बताया कि यहां विज्ञान आधारित पाँच गैलरियाँ, 269 रोचक विज्ञान प्रदर्श, एक आधुनिक ऑडिटोरियम, 4-डी थियेटर तथा छात्रों और शिक्षकों के लिए डोरमेट्री सुविधा उपलब्ध है, जो इसे राज्य का एक प्रमुख शैक्षणिक एवं वैज्ञानिक केंद्र बनाती है।

मुख्यमंत्री ने निरीक्षण के दौरान कहा कि डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम साइंस सिटी अत्यंत उत्कृष्ट एवं विशिष्ट अवधारणा पर आधारित है। यह विज्ञान और नवाचार का आधुनिक केंद्र है, जो सभी आयु वर्ग के लोगों को आकर्षित करेगा। उन्होंने कहा कि देश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी को समझने और जानने के लिए यह एक अनूठा और प्रेरणादायक स्थल है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं और विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति जागरूकता और रुचि बढ़ाने के उद्देश्य से इस साइंस सिटी का निर्माण किया गया है। यहां आने वाले छात्र-छात्राओं को विज्ञान की मूलभूत अवधारणाओं, गतिविधियों और सिद्धांतों को सरल एवं रोचक ढंग से समझने का अवसर मिलेगा, जिससे वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा मिलेगा।

निरीक्षण के अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, भवन निर्माण विभाग के सचिव सह मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, पटना प्रमंडल के आयुक्त अनिमेश पराशर, जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम. सहित कई वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments