HomeArt & Cultureसारण जिला स्तरीय युवा उत्सव सम्पन्न, दो दर्जन से ज्यादा प्रतिभागियों को...

सारण जिला स्तरीय युवा उत्सव सम्पन्न, दो दर्जन से ज्यादा प्रतिभागियों को मिला राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का टिकट

दो दिवसीय प्रतियोगिताओं में 150 से ज्यादा प्रतिभागी करीब एक दर्जन विधाओं में हुए शामिल

युवा प्रतिभागियों ने प्रस्तुत किया सारण का कलात्मक उत्कर्ष

प्रतिभागियों ने सारण के सम्मुन्नत कलात्मक भविष्य की जगाई उम्मीद

छपरा 28 सितम्बर 2024। कला संस्कृति एवं युवा विभाग बिहार और सारण जिला प्रशासन द्वारा शहर के भिखारी ठाकुर प्रेक्षा गृह में आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय युवा महोत्सव में विभिन्न विधाओं के करीब दो दर्जन से अधिक कलाकारों को राज्य स्तरीय युवा महोत्सव के लिए चयनित किया गया। प्रतिभागियों की प्रस्तुति के आधार पर निर्णायक मंडल के सदस्यों ने चयन किया। 

दो दिवसीय जिला स्तरीय युवा महोत्सव में कुल एक दर्जन विधाओं में करीब डेढ़ सौ प्रतिभागियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भागीदारी की और दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया। तबला वादन में प्रवीण अंशु प्रथम ,शहनाई वादन में मोहम्मद पंजतन प्रथम, हारमोनियम वादन में रंजीत गिरी प्रथम स्थान पर रहे। शास्त्रीय नृत्य में कुमारी रूपा प्रथम रही।समूह लोकगीत गायन में डॉली कुमारी और ग्रुप ने बाजी मारी। मनोज यादव एंड ग्रुप को दूसरा स्थान मिला।एकल लोकगीत प्रतियोगिता में श्याम बाबू प्रसाद प्रथम स्थान पर  तो साक्षी प्रिया द्वितीय स्थान पर रहीं। समूह लोक नृत्य में साथी ग्रुप अव्वल तो किलकारी को दूसरा स्थान और रूबी ग्रुप को तीसरा स्थान मिला। चित्रकला में विशाल साह प्रथम व तान्या मेहता को दूसरा स्थान,मूर्तिकला में आंनद कुमार सिंह अव्वल रहें। कविता लेखन में मनोज कुमार यादव प्रथम तो अंजली को दूसरा स्थान मिला। कहानी लेखन में अंजली कुमारी प्रथम तो विष्णु कुमार को दूसरा स्थान मिला। लघु नाटक में गोविंदा कुमार एवं ग्रुप  ने  बाजी मारी।

वकृता प्रतियोगिता में प्रिंस कुमार ने शानदार प्रस्तुति कर प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि ज्ञानेंद्र कुमार ने अपनी पूरी स्पीच अंग्रेजी में शानदार ढंग से रखकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वही रुबिन सिंह को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। पेंटिंग में विशाल साह प्रथम, तान्या मेहता द्वितीय और ऋषिका गुप्ता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। हस्तशिल्प प्रतियोगिता में अखिल राज सिंह विजेता रहें। दिशा कुमारी व राज लक्ष्मी कुमारी को क्रमशः द्वितीय व तृतीय स्थान मिला। प्रमोद कुमार यादव को फोटोग्राफी में अव्वल प्रदर्शन किए। शिल्की कुमारी द्वितीय व प्रकाश कुमार को तीसरा स्थान मिला।

दो दिनों तक चले युवा उत्सव में निर्णायक मंडल की भूमिका काफी सराहनीय रही। निर्णायक मंडल में पशुपति नाथ अरुण, डॉ० अमित रंजन, कंचन बाला, प्रियंका कुमारी, हैप्पी श्रीवास्तव, प्रियंका कुमारी, ज्योत्स्ना, सोनम मिश्रा, विनीता कुमारी, कंचन बाला, सुधाकर कश्यप, गोविंद वल्लभ, बक्शी विकास, विवेक समदर्शी, धर्मेंद्र कुमार शर्मा,डॉ सुदर्शन कुमार राय, अशोक कुमार सिंह, नागेश्वर प्रसाद ,डॉ विशाल भूषण, विजेंद्र कुमार विजय, रवि शंकर नारायण सिंह व अन्य निर्णायक मंडल में शामिल थें।

कार्यक्रम का सफल संचालन संजय भारद्वाज व नदीम अहमद ने किया तो वहीं विशेष सहयोगी के तौर पर चंद्रशेखर कुमार का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

समापन सत्र में प्रतिभागियों और नेपथ्य से सहयोग करने वाले तकनिशियनों को पुरस्कृत और निर्णायकों को जिला प्रशासन के द्वारा सम्मानित किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments