HomeRegionalBiharमौसम के बदले मिजाज के बिच उमस भरी गर्मी से मिली राहत

मौसम के बदले मिजाज के बिच उमस भरी गर्मी से मिली राहत

बिहार में मानसून ने दस्तक दे दिया है। बीते कई दिनों से भीषण गर्मी से बिहार के लोग खासे परेशान चल रहे थे लेकिन अब प्रकृति ने उन्हें राहत देने का मन बना लिया है। बुधवार की देर रात से राजधानी पटना समेत कई जिलों में मौसम सुहाना हो गया है तो वहीं गुरुवार की अहले सुबह पानी की कुछ फुहारें भी गिरी है। इसके साथ ही आसमान में भी काले बादल ने डेरा कर लिया है।

आइएमडी ने बुधवार को पूर्वानुमान जारी किया है कि गुरुवार से बिहार में अधिकतर जगहों पर छिटपुट बारिश हो सकती है। इसमे हर दिन इजाफा होने के भी आसार हैं। फिलहाल 21 जून से बिहार में अच्छी खासी बारिश शुरू होने का पूर्वानुमान है। इससे तापमान में निरंतर गिरावट होगी। लोगों को भीषण तपिश से राहत मिलेगी। खेती-बारी भी शुरू हो जायेगी। अगर पिछले 24 घंटे की बात करें तो उच्चतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गयी है। हालांकि बादल के पीछे से सूर्य भगवान अपनी गर्मी दिखाने की कोशिश जरूर कर रहे हैं लेकिन उमड़ते बादल को देख लगता है कि लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान की भी मानें तो राज्य में आज से बारिश हो सकती है। बारिश के साथ ही हवा भी तेज रहेगी जिससे लोगों को प्रचंड गर्मी से राहत मिलने वाली है।

बता दें कि बुधवार की रात ही बिहार में मानसून का आगमन हो गया है। मानसून का आगमन पूर्णिया के रास्ते हुआ है जिससे माना जा रहा है कि सीमांचल में अगले चार पांच दिनों तक बारिश होगी। किशनगंज अररिया में लगातार दो दिनों से बारिश हो रही है। किशनगंज के सभी प्रखंडों में भारी बारिश 62 मिलीमीटर से 201 मिलीमीटर तक बारिश दर्ज हुई है। अररिया में सामान्य से मध्यम बारिश दर्ज हुई है। मानसून के दस्तक के साथ ही बिहार में पारा में गिरावट दर्ज की जा रही है जिससे लोग राहत की सांस ले रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments