HomeArt & Cultureभिखारी ठाकुर जयंती पर  बुधवार को इप्टा करेगी 'रश्मिरथी' की प्रेक्षागृह में...

भिखारी ठाकुर जयंती पर  बुधवार को इप्टा करेगी ‘रश्मिरथी’ की प्रेक्षागृह में प्रस्तुति

सारण जिला प्रशासन, भिखारी ठाकुर लोक साहित्य एवं सांस्कृतिक महोत्सव, पाटलिपुत्रा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साईंस और इप्टा छपरा द्वारा बुधवार को भिखारी ठाकुर प्रेक्षागृह में भिखारी ठाकुर जयंती समारोह का आयोजन दोपहर 1 बजे से किया गया है जिसमें "भोजपुरी नवजागरण और भिखारी ठाकुर" पर राष्ट्रीय परिसंवाद तथा दोपहर 4 बजे से सांस्कृतिक सत्र में जातीय विद्वेष और युध्द की विभिषिका के खिलाफ रामधारी सिंह 'दिनकर' की "रश्मिरथी" का मंचन किया जाएगा।

‘भोजपुरी नवजागरण और भिखारी ठाकुर’ पर राष्ट्रीय परिसंवाद

छपरा 17 दिसम्बर 2024। सारण जिला प्रशासन, भिखारी ठाकुर लोक साहित्य एवं सांस्कृतिक महोत्सव, पाटलिपुत्रा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साईंस और इप्टा छपरा द्वारा बुधवार को भिखारी ठाकुर प्रेक्षागृह में भिखारी ठाकुर जयंती समारोह का आयोजन दोपहर 1 बजे से किया गया है जिसमें “भोजपुरी नवजागरण और भिखारी ठाकुर” पर राष्ट्रीय परिसंवाद तथा दोपहर 4 बजे से सांस्कृतिक सत्र में जातीय विद्वेष और युध्द की विभिषिका के खिलाफ रामधारी सिंह ‘दिनकर’ की “रश्मिरथी” का मंचन किया जाएगा।

इसके कवल सुबह शहर के प्रवेश द्वार पर स्थित भिखारी ठाकुर की प्रतिमा पर अधिकारियों और प्रबुद्ध जनों द्वारा माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। फिर भिखारी चौक पर ही कलाकारों द्वारा सुरांजलि दी जाएगी।

वरिष्ठ रंगकर्मी प्रो० लालबाबू यादव ने बताया कि राष्ट्रीय परिसंवाद में देश के प्रख्यात अधिकारी विद्वान भोजपुरी नवजागरण और भिखारी ठाकुर विषय पर संवाद कायम करेंगे जिनमें एम एस कालेज के पूर्व प्राचार्य प्रो० हरिनाथ ठाकुर, जेएनयू के डॉ० जितेंद्र यादव, शिक्षाविद, भिखारी ठाकुर ग्रंथावली के संपादक एम एल सी प्रो० वीरेन्द्र नारायण यादव, सुरेन्द्र नाथ त्रिपाठी, डॉ दीनेश पाल, डॉ० अमित रंजन मुख्य है।

उन्होंने आगे बताया कि दोपहर 4 बजे से सांस्कृतिक सत्र में भिखारी ठाकुर के गीतों की प्रस्तुति ‘मंगलाचरण’, लोक एवं शास्त्रीय नृत्य और रामधारी सिंह दिनकर की कालजयी रचना रश्मिरथी, नाट्यांतरण निर्देशन और रंग परिकल्पना डॉ० अमित रंजन, संगीत कंचन बाला और टुन्नू तनहा, की प्रस्तुति होगी।

नाटक में कथानायक कर्ण की भूमिका में मनोरंजन पाठक, कृष्ण की भूमिका में डॉ० राकेश कुमार, परशुराम की भूमिका में डॉ० अमित रंजन, कुंती की भूमिका में कंचन बाला, इन्द्र की भूमिका में शैलेंद्र कुमार शाही, दुर्योधन की भूमिका में पंकज कुमार, अर्जुन की भूमिका में मृणाभ कुमार, भीम की भूमिका में अमितेश, कृपाचार्य की भूमिका में सुरेन्द्र नाथ त्रिपाठी, समय की भूमिका में अभिलाषा मिश्रा, नटी की भूमिका में आयुषी परासर तो कोरस की भूमिकाओं में सागर कुमार, प्रिया श्रीवास्तव, आशीष कुमार सिंह, प्रियंका श्रीवास्तव, शुभम राज सिंह, आदर्श और अभिनव आदि हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

Lab test: Connector lab verification [lab-7b30de4d6f0047feac520c4dcdb17278]. [lab-7b30de4d6f0047feac520c4dcdb17278]

Lab test: Connector lab verification [lab-b6dc86711a294e18bb6bdbb4ab020aed]. [lab-b6dc86711a294e18bb6bdbb4ab020aed]