HomeRegionalBiharराष्ट्रीय खेल दिवस पर हरिमोहन सिंह महिला- दिव्यांग खेल को बढ़ावा देने...

राष्ट्रीय खेल दिवस पर हरिमोहन सिंह महिला- दिव्यांग खेल को बढ़ावा देने एवं समाजसेवा के लिए हुए सम्मानित

राष्ट्रीय खेल दिवस पर हरिमोहन सिंह महिला- दिव्यांग खेल को बढ़ावा देने एवं समाजसेवा के लिए सम्मानित हुए। खेल- खिलाड़ी को राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ावा देने एवं सामाजिक कार्य के लिए हरिमोहन सिंह को बिहार के मुख्यमंत्री, खेलमंत्री, समाज कल्याण मंत्री, विधि कानून मंत्री आदि सम्मानित कर चुके हैं। अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर खुद भी स्पोर्ट्स में इंडिया के लिए गोल्ड मेडल जीत चुके हैं। युवाओं में इनकी लोकप्रियता को देखते हुए चुनाव आयोग द्वारा विधानसभा एवं लोकसभा में ब्रांड एंबेसडर भी बनाएं जा चुके हैं।

राष्ट्रीय खेल दिवस के सुअवसर पर पोलो ग्राउंड मुंगेर में संध्या को बिहार स्टेट महिला खो- खो के टीम के कोच मुंगेर जिले के स्पोर्ट्स प्रमोटर एवं अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ी तथा जनकल्याण शिव शक्ति हरिमोहन फाउंडेशन के फाउंडर मुख्यमंत्री व खेलमंत्री के हाथों सम्मानित युवा समाजसेवी हरिमोहन सिंह को निस्वार्थ भाव से खेल खिलाड़ी को बढ़ावा देने हेतु समर्पण भाव को देखते हुए मुंगेर जिला फुटबॉल संघ के सेक्रेट्री सह एनआईओएस कोच भवेश कुमार सिंह के नेतृत्व में उनके प्रतिनिधियों एवं एमएलसी लालमोहन गुप्ता के हाथों रविन्द्र प्रसाद सिंह खेल रत्न सम्मान पत्र एवं प्रतीक चिन्ह् से सम्मानित हुए, मौके पर हजारों की संख्या में खेल प्रेमी , विभिन्न खेल संघ के सेक्रेट्री एवं प्रेसिडेंट मौजूद थे।

ज्ञात हो कि हरिमोहन सिंह इस से पहले देश के विभिन्न राज्यों में आयोजित विभिन्न खेलों के नेशनल लेवल चैंपियनशिप में कोच, मैनेजर, टेकनिकल रेफरी, ऑफिशियल्स के रूप में भाग ले चुके हैं। दिव्यांग खेल एवं महिला खेल को बढ़ावा देने में लिए इन्होंने खासकर विशेष रूप से अपना योगदान दिया है। ये वर्तमान में कई सारे स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने वाले अन्तर्राष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर के संगठन से जुड़कर ( मुंगेर जिला खो- खो संघ, मुंगेर पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन, बिहार डांस बैटल स्पोर्ट्स एसोसिएशन, मुंगेर योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन, मुंगेर पीडब्ल्यूडी संघ, स्पेशल ओलंपिक्स भारत बिहार, फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया बिहार सहित दर्जनों ) खेल एवं खिलाड़ी को बढ़ावा देने के लिए कार्य कर रहे हैं।

खेल- खिलाड़ी को राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ावा देने एवं सामाजिक कार्य के लिए हरिमोहन सिंह को बिहार के मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री, खेलमंत्री, समाज कल्याण मंत्री, विधि कानून मंत्री, स्वास्थ्य मंत्री, पथ निर्माण मंत्री आदि के हाथों सम्मानित कर चुके हैं। अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर खुद भी स्पोर्ट्स में इंडिया के लिए गोल्ड मेडल जीत चुके हैं। युवाओं में इनकी लोकप्रियता को देखते हुए चुनाव आयोग द्वारा विधानसभा एवं लोकसभा में ब्रांड एंबेसडर भी बनाएं जा चुके हैं। हरिमोहन सिंह को सम्मानित होने पर मुंगेर जिला प्रशासन, मुंगेर जिला खो- खो संघ, मुंगेर योगासन सपोटस एसोसिएशन, जनकल्याण शिव शक्ति हरिमोहन फाउंडेशन, मुंगेर पीडब्ल्यूडी संघ, स्पेशल ओलंपिक्स भारत बिहार, फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया बिहार के वरीय पदाधिकारीगण ने शुभकामनाए दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

Lab test: Connector lab verification [lab-7b30de4d6f0047feac520c4dcdb17278]. [lab-7b30de4d6f0047feac520c4dcdb17278]

Lab test: Connector lab verification [lab-b6dc86711a294e18bb6bdbb4ab020aed]. [lab-b6dc86711a294e18bb6bdbb4ab020aed]