HomeRegionalBiharकैबिनेट बनते ही एक्शन में मोदी सरकार, आज से ही मंत्रियों ने...

कैबिनेट बनते ही एक्शन में मोदी सरकार, आज से ही मंत्रियों ने संभाला अपना काम

धानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में बनी एनडीए सरकार के मंत्रियों के विभागों का बंटवारा सोमवार को कर दिया गया। विभागों का बंटवारा होते ही मोदी के मंत्री एक्शन मोड में आ गए हैं। नई सरकार में चार हाई- प्रोफ़ाइल मंत्रालय – गृह, रक्षा, वित्त और विदेश का प्रभार क्रमशः अमित शाह, राजनाथ सिंह, निर्मला सीतारमण और एस जयशंकर  को दिया गया हैं। विभागों का बंटवारा होते ही पीएम मोदी के मंत्रियों ने आज पदभार संभालने का काम शुरू कर दिया है। जानकारी के अनुसार राजनाथ सिंह आज सुबह 10:30 बजे साउथ ब्लॉक में  रक्षा मंत्री का कार्यभार संभालेंगे। स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा सुबह 11:45 बजे निर्माण भवन की तीसरी मंजिल में मंत्रालय का कार्यभार संभालेंगे।

इसके साथ ही अश्विनी वैष्णव मंगलवार सुबह 9:45 बजे आईटी मंत्रालय का कार्यभार संभालेंगे। दोपहर 12 बजे वह रेलवे मंत्रालय का कार्यभार संभालेंगे। हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर अब केंद्र में मंत्री बना दिए गए हैं। खट्टर आज सुबह श्रम शक्ति भवन में 10 से 10:15 के बीच मंत्रालय का कार्यभार संभालेंगे। 11:05 में चिराग पासवान ने संभाला अपना पद। जेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा को स्वास्थ्य मंत्री, रसायन व ऊर्वरक मंत्रालय का जिम्मा मिला है। आज दिल्ली में केंद्रीय मंत्री जे पी नड्डा ने 12:05 में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री का कार्यभार संभाला लिया है। 12:42 में अमित शाह ने केंद्रीय गृह मंत्री के रूप में कामकाज संभाल लिया है। 12:45 में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने पर्यटन मंत्री का पदभार संभाला लिया है। 12:51 में सी आर पाटिल ने जल शक्ति मंत्री का कार्यभार संभाल लिया है।

मोदी की तीसरी कैबिनेट काफी मजबूत है। पीएम मोदी ने कैबिनेट के मंत्रियों को पहले ही हिदायत दी है कि अपना चेहरा मेरे पास दिखाने मत आइएगा, काम कीजिएगा। पीएम मोदी अपने तीसरे कार्यकाल के लिए 100 दिनों की कार्य योजना पहले ही तैयार कर चुके हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments