HomeRegionalBiharजदयू कार्यकर्ताओं की हुई बैठक, जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने...

जदयू कार्यकर्ताओं की हुई बैठक, जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने का आह्वान

प्रखंड के भटौरा गांव स्थित देवी स्थान परिसर में शुक्रवार को जदयू कार्यकर्ताओं कि एक बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष प्रो ज्वाला प्रसाद ने किया। बैठक में संगठन की मजबूती और आगामी 2025 में विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर चर्चा की गई। जिसमें प्रखंड के सभी पंचायत के अध्यक्षों को संगठन को और मजबूत बनाने एवं घर-घर कार्यकर्ता जोड़ने तथा बूथ जीतो चुनाव जीतो के मंत्र पर काम करने का आग्रह किया गया।

वहीं आगामी 8 दिसंबर को जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में तरैया प्रखंड से अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं को सम्मेलन में आने का आह्वान किया गया। मौके पर प्रखण्ड अध्यक्ष प्रो. ज्वाला प्रसाद, गुलाम गौस राइन, सुनील सिंह कश्यप, डॉ. असलम, शाहनवाज खान, अमित साह, सुजीत पटेल, अजय पटेल, गुड्डू कुमार भगत, रणधीर सिंह, मिथलेश सिंह, यशवंत कुमार सिंह, बृज बिहारी सिंह, सेमत अन्य लोग उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

Lab test: Connector lab verification [lab-7b30de4d6f0047feac520c4dcdb17278]. [lab-7b30de4d6f0047feac520c4dcdb17278]

Lab test: Connector lab verification [lab-b6dc86711a294e18bb6bdbb4ab020aed]. [lab-b6dc86711a294e18bb6bdbb4ab020aed]